खबरों के उस पार: गिरफ्तारी से ऊंचा हुआ कद..!

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शहर मैं आ रहे हैं सर्वप्रथम वह राजाधिराज महाकाल मंदिर के शिखर दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद वह कांग्रेस के कद्दावर नेता सुल्तान लाला व अभिभाषक शिक्षक संजीव कुलश्रेष्ठ के निवास स्थान पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे।

यहां से वहां कांग्रेस नेत्री नूरी खान के निवास पर जाने वाले हैं। कमलनाथ का नूरी खान के घर जाना एक बहुत बड़ा राजनीतिक संकेत नजर आ रहा है। दिल्ली में कमलनाथ की पकड़ से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं नूरी खान के पति हाल ही में असम विधानसभा में विधायक चुने गए हैं। जिस तरह से और जिन परिस्थितियों में कमलनाथ नूरी खान के यहां पहुंच रहे हैं, उससे यह बात का है कि अब नूरी खान का राजनीतिक कद काफी ऊंचा हो गया है। हो सकता है आने वाले समय में उन्हें प्रदेश कांग्रेस या महिला कांग्रेस में कोई महत्वपूर्ण स्थान मिल जाए।

गिरफ्तारी और प्रदेश भाजपा सरकार की नींद हराम करने का इनाम उन्हें मिलता नजर आ रहा है। कोरोना के संकट के समय कांग्रेस नेत्री पूरे समय मैदान में नजर आयी हैं उसका प्रतिफल उन्हें मिलना भी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैर अनुभवी साहब चक्रतीर्थ पर नहीं शुरू करवा पा रहे विद्युत शवदाह गृह

Fri May 21 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना काल में चक्रतीर्थ पर लाशों की फजीहत होने और लंबे वक्त से चक्रतीर्थ के इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के बंद हो जाने के पीछे की अलग ही कहानी सामने आई है। नगर निगम ने एक ऐसे कर्मचारी को इलेक्ट्रिकल विभाग का प्रभारी अधिकारी बना रखा है जिसे इलेक्ट्रिकल […]