खबरों के उस पार: जागरुकता की अभी भी कमी..!

जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला दिन रात इसी प्रयास में लगा हुआ है कि जनता को जागरूक कर किसी भी तरह से कोरोना संक्रमण से जीता जाये। लेकिन जनता है कि जागरूक होने को तैयार नहीं है। जहां जिला प्रशासन ने बेरिकेटस लगाकर जनता को घरों में रोकने के लिये, पुलिस पार्टी निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है और बेवजह सडक़ों पर घूमने वालों को समझाइश देकर और चालानी कार्रवाई कर उन्हें घरों में रुकने के लिये प्रेरित कर रही है।

फिर भी जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों पर पानी फिरता जा रहा है। ना तो स्वास्थ्य विभाग की बातों पर अमल किया जा रहा है और ना ही जिला प्रशासन के बेरिकेटस उन्हें रोक पा रहे हंै। यहां तक की आसपास की किराना दुकानों पर भी बिना मास्क के ही पहुंच कर सामान खरीद रहे हैं। इस दौरान यदि इन्हें बिना मास्क घूमने पर कोई समझाने जाता है तो अभद्रता पर उतारु हो जाते हैं।

यही नासमझी ना तो जिला प्रशासन के प्रयासों को सफल होने दे रही है और ना ही नगर निगम के अमले प्रयासों को सफल बना रही है। अगर जरा सी सावधानी बरती जाये और मास्क सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से किया जाये तो भी कोरोना को हराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार दुकानों को सील कियाः कोरोना कर्फ्यू में कर रहे थे गाइड-लाइन का उल्लंघन

Wed May 5 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना कफ्र्यू में दी जा रही राहत की अनुमति निरस्त होने के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा आधा शटर खोलकर व्यवसाय किया जा रहा है। जिनके खिलाफ पुलिस और प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। बुधवार को चार दुकानों को सीएसपी और तहसीलदार की टीम ने सील […]