खबरों के उस पार: पार्षद पति की मनमानी…!

फ्रीगंज के एक वार्ड में पार्षद पति ने अपने घर पर सेनिटाइजर करवाया और जो बचा उसे कुछ लोगों के घर बाहर छिडक़ाव कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया। लेकिन पार्षद पति शायद यह भूल गये हैं कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में फिर जनता के सामने हाथ जोडक़र आना है। फिर इस भेदभाव का जवाब जनता उन्हें देगी।

यह कोई पहली बार नहीं हुआ है कि पार्षद पति ने यह किया हो। पिछले लाकडाउन के दौरान भी उन्होंने अपने दोनों मकानों सहित आफिस को पूर्ण रूप से सेनिटाइज करवाया और जब वार्ड वासी उनके निवास पर पहुंचे तो शर्म के मारे उन्होंने कुछ चुनिंदा लोगों के मकानों के सामने सेनिटाइजर का छिडक़ाव कर अपने फर्ज की इतिश्री कर ली।

सिर्फ पार्षद ही नहीं इनके साथ वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी सहित जमादार भी इनके हिसाब से ही कार्य करते हैं। अगर इनके खिलाफ कोई जाता है तो उसका जवाब भी यह दादागिरी से देते हैं। अब भी समय है अगर पार्षद पति ने अपने कार्य में सुधार नहीं किया तो इस प्रकार के भेदभाव का जवाब एक बार उन्हें जनता इस प्रकार का देगी कि वे भी याद रखेंगे।

वैसे भी इस बात को प्रभारी मंत्री तक भी पहुंचाया जायेगा क्योंकि भाजपा के साथ साथ यह पार्षद पति मंत्री की छवि भी खराब कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना विस्फोट के लिये कहीं घटिया रेपिड टेस्टिंग किट का लोचा तो नहीं?

Mon Apr 19 , 2021
बढ़ते कोरोना मरीजों के कारण पूरा देश इस वक्त अजीबोगरीब स्थिति में है, सत्ता नियंत्रक भी इस परिस्थिति से निपटने के लिये ना तो मानसिक तौर पर तैयार थे ना ही साधनों के स्तर पर। देश के जवाबदार राजनेताओं का सुबह बयान आता है कि देश में पर्याप्त मात्रा में […]