खबरों के उस पार: प्रशासन पास..!

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन के समक्ष भीड़ नियंत्रण को लेकर जो चुनौती बनी हुई थी, उस चुनौती को उन्होंने पार कर लिया है। बाहर से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु मंदिर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आ रहे थे।

सबसे अच्छी बात यह थी कि श्रद्धालुओं को शीघ्रता से दर्शन हो रहे थे। हालांकि बेरिकेडिंग के कारण श्रद्धालुओं को काफी पैदल चलना पड़ रहा था किंतु लगातार लाइन चलने के कारण एक स्थान पर भीड़ नहीं हो रही थी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मंदिर परिसर मे कारपेट भी बिछाया था, जिससे श्रद्धालुओं के पैर नहीं जले।

श्रद्धालुओं को नि:शुल्क मॉस्क भी उपलब्ध कराए जा रहे थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु व्यवस्थाओं की तारीफ करते गए हैं। इसका पूरा श्रेय कलेक्टर और उनकी टीम को जाता है। वहीं पुलिस कप्तान और उनकी टीम भी बधाई की पात्र है। यह पहला अवसर है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस जवानों का कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया है। अन्यथा हर बार गेट पर रोकटोक को लेकर पुलिस जवानों का विवाद किसी न किसी से होता ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच साल की बेटी के पिता ने मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu Mar 11 , 2021
पेप्सी के बहाने घर ले गया था पड़ोसी हलवाई उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड की एक कॉलोनी में फिर शर्मनाक घटना हुई है। यहां पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले हलवाई ने दुष्कर्म कर दिया। युवक मासूम को पेप्सी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। खास बात […]