खबरों के उस पार: महंगाई का एक और फटका

पिछले सालों में बढ़ी कमर तोड़ महंगाई की मार में आज एक और फटका लगा है। सरकार ने रसोई गैस के भाव मेें २५ रुपए और बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही अब उज्जैन में रसोई गैस का सिलेंडर 879 रुपए में मिलेगा। गैस सिलेंडर की कीमत में पिछले तीन महीने में करीब ढाई सौ रुपए का इजाफा हो चुका है।

पिछले महीने ही सरकार ने करीब तीन बार सिलेंडर के भाव बढ़ाए हैं और सब्सिडी कम की है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रसोई गैस को भी सरकार ने इंकम का जरिया बना लिया है। कीमत बढ़ाए जाओ और सब्सिडी खत्म करे जाओ। इस तरह दोहरी मार से अब कोई भी अछूता नहीं रहेगा।

एक समय था जब शहर के भाजपा नेता पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के दामों में मामूली वृद्धि पर बड़ी-बड़ी रैलियां निकाल लेते थे और बड़ी-बड़ी बातों का दंभ भरते थे। महंगाई का विरोध करते-करते भाजपा सत्ता में आ गई और अब उसी महंगाई को पंख लगाने में जुट गई है।

ऐसे हालात में आम आदमी के लिए तो दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी भारी पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस महंगी होने से बाजार में जरूरत की हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। सरकार ना जाने और कितने ऐसे फटके देने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्थिक रूप से खस्ताहाल निगम वर्कशाप में करोड़ों की खरीदी का खेल

Mon Mar 1 , 2021
मजबूत जेसीबी की बजाए खिलौनों जैसी बाबकेट ले ली उज्जैन। ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रही नगर पालिक निगम उज्जैन में कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ रहे हैं। पिछले दो तीन माहों से निगम आयुक्त निगम की बैंकों में जमा फिक्स डिपाजिट (एफ.डी.) तुड़वाकर कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था कर […]

Breaking News