खबरों के उस पार: महंगाई डायन पीछा नहीं छोड़ रही..!

महंगाई डायन सुरसा की तरह मुंह बाये जा रही है और हम नतमस्तक होकर चरणवंदन किये जा रहे हैं। सरकार ने एकबार फिर रसोई गैस 25 रुपए महंगी कर दी है। जनवरी में 754 रुपए (हालांकि यह भी बहुत हैं) में मिलने वाला गैस सिलेंडर सितंबर यानी  9 महीने में ही 190 रुपए बढक़र अब 944.50 रुपए में मिलेगा। पिछले पंद्रह दिनों में ही भाव 50 रुपए बढ़ गये हैं।

जो भाजपा कांग्रेस शासन में 400 रुपए का गैस सिलेंडर बर्दाश्त नहीं करती थी, 60 रुपए प्रति लीटर का पेट्रोल भाव होने पर पूरे देश में आंदोलन छेड़ देती थी, उसी भाजपा के राज में मात्र छह साल में ही हर चीज के भाव लगभग डबल हो गए हैं। लोगों की कमाई नहीं बढ़ी और महंगाई आसमान छू रही है। महंगाई और कमाई में जो तालमेल नहीं बैठा पा रहा है वो परिवार सहित जान देने को उतारू है।

दूसरी ओर सरकार अच्छे दिन का बोल-वचन कर बाजार की तरक्की और महंगाई काबू में आने का दावा कर रही है। हालांकि यह दावे जमीनी सच्चाई से कोसों दूूर है। इस महंगाई के बढ़ते स्वरूप के लिए कहीं न कहीं हम भी जिम्मेदार हैं। जो लोग अफगानिस्तान के हालातों का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर लिखते हैं-भले ही पेट्रोल 200 रुपए लीटर हो जाये, वोट तो मोदी को ही देंगे। उन्हें सिर्फ एक ही सलाह नतमस्तक होकर चरणवंदना मत कीजिये। दिमाग का भी उपयोग कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रभारी प्राचार्य का तबादला किया तो विद्यार्थियों ने विद्यालय के गेट पर जड़ा ताला, सड़क पर किया प्रदर्शन

Wed Sep 1 , 2021
बेरछा, अग्निपथ। शा.उ.मा.विद्यालय सुंदरसी संकुल केंद्र के प्रभारी प्राचार्य राम राव जाधव का स्थानंतरण कालापीपल क्षेत्र के ग्राम सेमनिया होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया गया।संकुल केंद्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने विरोध स्वरूप स्कूल के गेट पर में ताला जड़ा तथा बेरछा-सुंदरसी मुख्य मार्ग विरोध प्रदर्शन किया […]