खबरों के उस पार : रविवार को नाम का लॉकडाउन..!

कोरोना संकट के चलते रविवार को लॉकडाउन लगा हुआ है। छह दिन बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। परन्तु छह दिन बाजार खुले होने के बाद भी लोगों ने रविवार के लॉकडाउन का पालन करने में कोताही बरतना शुरू कर दिया है। अभी कोरोना के सख्त नियमों से छूट मिले कुछ ही दिन हुए है। यह बात भी लोग भूल गए हैं।

इस रविवार को बाजार में इतनी भीड़ थी, जितनी आम दिनों में रहती है। यानी लॉकडाउन का कोई मतलब ही नहीं था। पुलिस भी किसी को टोक नहीं रही थी। जिसकी जहां मर्जी हो रही थी, आ जा रहा था। कई लोगों ने तो मॉस्क भी नहीं पहन रखा था। इसके आलावा व्यापारी भी नियम की अनदेखी करने में पीछे नहीं थे।

कई इलाकों में व्यापारियों ने मिली छूट का फायदा उठाते हुए अपनी दुकान ही खोल ली थी। इससे लॉकडाउन नियम की अवहेलना तो हो ही रही थी। खुद के साथ ही अपने परिजनों के लिए भी सभी लोग खतरा बढ़ा रहे थे।

अभी डॉक्टर तीसरी लहर के आने की चेतावनी दे रहे हैं। डब्ल्यूएचओ भी कह चुका है कि तीसरी लहर दो लहरों से ज्यादा घातक होगी, इसलिए इस बार ज्यादा सावधानी रखनी है। परन्तु लोग चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए मनमानी करने लगे हैं। अब प्रशासन को ही खुद सख्ती के साथ नियमों का पालन कराने के लिए सडक़ों पर उतरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लिव इन रिलेशन के साईड इफेक्ट: शादी से मना करने पर प्रेमी को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा

Sun Jun 20 , 2021
पांच साल प्रेमिका के साथ रहने वाला भी फंसा उज्जैन,अग्निपथ। वर्षों लिव इन रिलेशन में रहने के बाद शादी से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। प्र्रेमिकाओं ने दुष्कर्म कर वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। मामले में रविवार को पुलिस ने […]