खबरों के उस पार: मुद्दा मिल गया..!

ऐसा लग रहा है कि पुलिस और प्रशासन के द्वारा कांग्रेस नेत्री को गिरफ्तार करना एक बहुत बड़ी भूल हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देने आई कांग्रेस नेत्री को गिरफ्तार कर पुलिस और प्रशासन ने बैठे-बैठाए कांग्रेस के हाथ में मुद्दा दे दिया है।

जो कांग्रेस अभी तक प्रेस विज्ञप्तियों पर चल रही थी वह कांग्रेस अब सडक़ों पर नजर आने लगी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस नेत्री नूरी खान के हालचाल जानने शहर नहीं आते और पत्रकार वार्ता नहीं होती तो कोई विषय नहीं निकलकर आता। विषय निकलकर आया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भोपाल में प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर प्रकरण दर्ज होने के विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस ने अधिकांश स्थानों पर अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कई स्थानों पर कमलनाथ का पुतला दहन करने की कार्रवाई की गई। इसके काउंटर में युवक कांग्रेस मैदान में आ गई है।

युवक कांग्रेस अलग-अलग चौराहों पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला दहन कर रही है। कहने का मतलब साफ है कि जरा-सी चूक ने बैठे-बैठाए कांग्रेस को मुद्दा देकर जगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैक्सीन के लिए लोग इंतजार करते रहे, सुपरवाइजर ने पद का रौब झाड़ चलता किया

Tue May 25 , 2021
आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास टीकाकरण केंद्र के कर्मचारी को उपायक्त ने हटाने का कहा उज्जैन,अग्निपथ। प्रशासन अधिक सं या में वैक्सीनेशन के लिए जी जान से जूटा है, लेकिन अधिनस्थ मेहनत पर पानी फैरने में लगे हुए है। मंगलवार को ऐसा ही क मामला इंदौर रोड़ पर मोबाईल सेंटर […]