खबरों के उस पार: विधायकों से दूरी..!

जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक एक बार फिर आहुत हुई। बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष विवेक जोशी व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुण्डला उपस्थित थे। लॉकडाउन को लेकर बैठक में कई तरह के निर्णय लिये गये।

यह निर्णय पूरे जिले पर लागू किये गये हैं। किंतु सबसे मजेदार बात यह है कि जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक में जिले के अन्य पाँच विधायकों को आमंत्रित नहीं किया जाता है। ऐसा लग रहा है कि मंत्री, विधायक और सांसद मिलकर ही पूरे जिले को चलाना चाहते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र से जीतकर आये हुए विधायकों का कोई वजूद अधिकारियों की नजर में नहीं है। हर क्षेत्र का जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्या को बखूबी रख सकता है। किंतु लगातार यह देखने में आ रहा है कि जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक में पाँच नेता मिलकर पूरे जिले का निर्णय कर रहे हैं।

कम से कम जिस जनता ने अपना विधायक चुना है वह विधायक को बैठक में बुलाना चाहिये जिससे वह विधायक वहां की जनता की बात भी बैठक में रख सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना का मरीज हॉस्पिटल से भागा, केस दर्ज

Tue Apr 13 , 2021
इंदौर के अस्पताल में जगह नहीं होने पर घूमता मिला संक्रमित उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना होने के बावजूद आरडीगार्डी मेडिकल कॉलेज से भागना एक मरीज को भारी पड़ गया। मामले में सोमवार को चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं इंदौर का एक कोरोना पीडि़त भी पुलिस को घूमते हुए मिला […]