खबरों के उस पार: शिकंजा कसा तो कर दी शिकायत

महाकाल मंदिर में व्याप्त अव्यवस्थाओं का आलम किसी से छिपा हुआ नहीं है। यहां जब-जब किसी ने व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया है तो व्यवस्था सुधारने वाले की शिकायत तुरंत कर दी गई है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है।

महाकाल मंदिर के अंदर व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर पिछले दिनों राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। नंदी हाल के अंदर सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से बात कही थी।

वहीं बीते दिन प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भी मंदिर पहुंची थी, उस वक्त भी नंदी हाल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। नंदी हाल में जगह-जगह पानी फैला था, जिसके कारण उनके कपड़े भी गीले हो गए थे। यह पहला अवसर नहीं है कि महाकाल मंदिर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर किसी ने शिकंजा कसा हो और उसकी शिकायत हो गई हो।

जब-जब किसी ने अव्यवस्था पर उंगली उठाई है उसके खिलाफ कर्मचारियों ने शिकायत रूपी शस्त्र का प्रयोग किया है। मंदिर से जुड़े जिम्मेदारों को अब देखना होगा कि यह शिकायत रूपी हथियार पर अंकुश कैसे लगे। यदि शिकायत कर्ता दोषी हो तो उस पर भी कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धालुओं को बचाने कूदा फोटोग्राफर खुद डूबा

Wed Feb 24 , 2021
उज्जैन। धार्मिक यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को बुधवार दोपहर क्षिप्रा नदी में डूबता देख रामघाट पर फोटोग्राफी करने वाला बचाने के लिये नदी में कूदा तो खुद डूब गया। उसने 2 श्रद्धालओं को बचाकर बाहर निकाल लिया था। पूर्व में भी वह कई लोगों की जान बचा चुका था। महाकाल […]