खाद की कमी से परेशान किसानों ने किया जिला विपणन कार्यालय पर प्रदर्शन

डीएमओ पर सोसायटियों को परेशान करने का आरोप लगाया

उज्जैन, अग्निपथ। खाद की कमी से परेशान किसानों ने जिला विपणन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अफसरों को आफिस में बंद कर दिया था, बाद में पुलिस हस्तक्षेप के चलते किसानों ने जाम को खोला।
बताया जाता है कि भोपाल से खाद की सप्लाई निजी सोसायटियों को नहीं देने के निर्देश दिए थे। वहीं अन्य सोसायटियों को भी नकद में खाद देने के निर्देश दिए गए थे। परन्तु जिला किसान संघ के पदाधिकारी जिला विपणन कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अफसरों की मनमर्जी का विरोध जताते हुए आफिस के दरवाजे बंद कर दिए। उनका आरोप था कि डीएमओ विवेक तिवारी सोसायटियों को परेशान कर रहे हैं। इससे किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। किसानों के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। किसानों ने पुलिस अफसरों के सामने नाराजगी जताते हुए विपणन अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में समझाई से बाद किसान वहां से हट गए।
मंडी में व्यापारियों के तौल कांटे जांचे : कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के तौल-कांटे जांचने का अभियान जारी है। मंगलवार को प्रांगण प्रभारी अश्विन पहाडिया, दीपिका चौहान, मिथिलेश उमठ, प्रीतम सिंह चौहान, अंकित भावसार ने पांच से ज्यादा व्यापारियों के तौल-कांटे की जांच की। इस एक माह में 25 से ज्यादा व्यापारियों के तौल-कांटों की जांच की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांदका में किसान की कुल्हाड़ी से हत्या

Tue Nov 23 , 2021
शंका के आधार पर 3 से पूछताछ, 2 की तलाश उज्जैन, अग्रिपथ। दोस्तों के साथ चार दिनों से शराब पी रहे किसान की सोमवार-मंगलवार रात हत्या कर दी गई। उसके सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने 3 को शंका के आधार […]

Breaking News