नर्मदा जयंती पर राजाधिराज भगवान महाकाल के दरबार का कोटि तीर्थ कुंड 1100 दीपों से जगमगाया

रामघाट पर मां शिप्रा को ओढ़ाई 101 फीट लंबी चुनरी

उज्जैन, अग्निपथ। नर्मदा जयंती पर राजाधिराज भगवान महाकाल का दरबार भी रोशनी से जगमगा उठा। वहीं कोटितीर्थ कुंड की सीढिय़ों पर हजारों दीप जगमगा उठे। ढोल-नगाड़ों के साथ नर्मदाजी की महाआरती की गई। पंडे-पुजारी भी नमामि मां नर्मदे और हर-हर शिप्रे के जयकारे लगाने लगे। रामघाट पर तीर्थपुरोहित सभा अवन्तिकापुरी द्वारा मां शिप्रा को 101 फीट की चुनरी ओढ़ाकर कन्या पूजन किया गया।

11 ब्राह्मणों ने किया लघुरुद्राभिषेक

नर्मदा जयंती के अवसर पर महाकाल मंदिर कोटितीर्थ कुंड पर शुक्रवार शाम को मां नर्मदा की आरती महंत विनीतगिरी महाराज की गई। इस मौके पर 11 ब्राह्मणों ने मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा बाला गुरु के आचार्यत्व में लघुरुद्राभिषेक किया। इसके बाद शाम 7 बजे मंदिर के पुजारी-पुरोहित ने परिवार सहित कोटि तीर्थ कुंड के आस-पास दीपक जलाकर आकर्षक झांकी सजाई।

भजन मंडली ने किया सुंदरकांड

महाकाल मंदिर के पुजारी-पुरोहितों ने मां नर्मदा मैया की आरती उतारी। इसके पूर्व दोपहर में श्री वीर हनुमान भजन मंडली के जस्सू गुरु द्वारा सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया। शाम को पलक पटवर्धन समूह की बालिकाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर महंत विनीतगिरी महाराज, पुरोहित समिति अध्यक्ष पं. अशोक शर्मा सहित अन्य पुरोहितगण उपस्थित रहे।

101 फीट चुनरी अर्पित कर कन्या पूजन

शुक्रवार को श्री रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा अवन्तिकापुरी द्वारा मोक्षदायिनी मां शिप्रा नर्मदा का पूजन कर 101 फीट की चुनरी अर्पित कर कन्याओं का पूजन व महाआरती की गई। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में मप्र तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष माखन सिंह चौहान ने सभी तीर्थ एवं नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलवाया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मप्र जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, अभा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी, पं. जगदीश शुक्ला, अशोक जैन चायवाले, गणेश गौड़, केशर सिंह पटेल, महेंद्र रघुवंशी, योगेश हाड़ा, आनंद त्रिवेदी, तुषार जोशी, वेदप्रकाश त्रिवेदी, अंकित दुबे, राजेश बोराना, गणेश गुरु, आनंद गुरु लोटवाला, दिनेश रावल, शिवशंकर भट्ट, अजय व्यास, अश्विन शास्त्री, रूपेश परमार, संजय दिवटे, मोहन गुरू, राहुल उपाध्याय, श्याम त्रिवेदी, रतलामी गुरू, अभय त्रिवेदी, महेंद्र जोशी, विश्वास गुरू, उत्तम गुरू एवं तीर्थपुरोहितगण उपस्थित हुए। पूजन विधि धर्माधिकारी पं. गौरव उपाध्याय ने सम्पन्न करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: नींद में है कांग्रेस

Fri Feb 19 , 2021
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया कमलनाथ ने आज प्रदेशभर में बंद का आव्हान किया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही निरंतर मूल्य वृद्धि के विरोध में बंद का आयोजन किया गया है। किन्तु ऐसा लग रहा है कि स्थानीय कांगे्रस का इससे कोई सरोकार नहीं है। […]

Breaking News