खिडक़ी तोडक़र बदमाशों ने चुराया लाखों का माल

chori bag

उज्जैन, अग्निपथ। चोरों ने रविवार-सोमवार रात ग्रामीण क्षेत्र में मकान की खिडक़ी तोडक़र चोरी की बड़ी वारदात कर दी। जबकि परिवार घर में सोया हुआ था। सुबह जागने पर उन्हें चोरी का पता चला।

इंगोरिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर में रहने वाले महेन्द्र पिता जमनालाल (40) के मकान में रात को चोरों ने खिडक़ी तोडक़र चोरी को अंजाम दिया। घर में कूलर चलने की वजह से बदमाशों के अंदर आने की आहत परिजनों को नहीं लग पाई। सुबह जागने पर कमरे में सामान बिखरा पाया और संदूक गायब देखी। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही जांच के लिये मौके पर पहुंची।

परिजनों ने बताया कि बदमाश संदूक में रखे 23 हजार नगद और सोने-चांदी के आभूषण ले गये हैं। जांच के लिये मौके पर खोजी श्वान को बुलाया गया। जो कुछ दूरी तक खेत में पहुंचा, जहां खाली संदूक पड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

एक ही गिरोह पर आशंका

चिंतामण थाना क्षेत्र के गांव टंकारिया में परिवार को कैद करने साथ हासामपुरा जैन तीर्थ स्थल पर हुई वारदात के बाद इंगोरियां के दौलतपुर में हुई चोरी में एक बात समान सामने आई है। तीनों ही वारदात में बदमाश घरों और तीर्थ स्थल से दानपेटी के साथ संदूक अपने साथ ले गये थे और कीमती सामान निकालने के बाद खेत में छोडक़र भाग निकले थे। तीनों स्थानों तक खोजी श्वान पहुंचा था। आशंका जताई जा रही है कि तीनों चोरियों को एक ही गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी कैबिनेट विस्तार: सिंधिया, सोनोवाल बनेंगे मोदी के मंत्री, JDU से भी ये नेता हैं कतार में, इन नेताओं को मिल सकता है मौका

Tue Jul 6 , 2021
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट का विस्तार इसी हफ्ते होने की अटकलों के बीच कई नेताओं का दिल्ली आना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में कुछ वरिष्ठ नेताओं को जगह दी जा सकती है। इनमें से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इंदौर से दिल्ली के लिए […]