खेत में बना रखी थी झिंझर बनाने की फैक्ट्री,1600 लीटर स्प्रिट जब्त

पांच हजार लीटर बन सकती थी शराब, आरोपी हिरासत में

उज्जैन,अग्निपथ। भैरवगढ़ पुलिस को शुक्रवार शाम बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस ने नागदा रोड पर एक खेत मेंं झिंझर बनाने का कारखाना पकड़ा है। यहां से 8 ड्रम स्प्रिट के साथ कच्ची शराब बनाने में उपयोगी उपकरण जब्त हुए हैं। सनसनीखेज मामला सामने आते ही कलेक्टर आशीषसिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में पुलिस खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी शुक्ल ने बताया कि नागदा रोड स्थित सिपावरा पंचायत के गांव बांसखेड़ी निवासी बलराम कुमरावत के खेत में स्प्रिट से भरे ड्रमों का जखीरा रखा था। सूचना पर शुक्रवार शाम भैरवगढ़ टीआई ब्रजेश श्रीवास्तव ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर स्प्रिट से भरे 8 पेक ड्रम मिले, जिनमें 18 लीटर स्प्रिट थी। यहां से झिंझर बनाने के साधनों के साथ बोतले और उनमें भरने के लिए उपयोगी नोजल भी जब्त किए हंै।

बरामद स्प्रिट से करीब 5 हजार लीटर शराब बनाई जा सकती थी। सूचना पर कलेक्टर सिंह के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया और हिरासत में लिए कुमरावत से पूछताछ की। फिलहाल उससे खास जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले में जांच कर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

आपदा में अवसर

याद रहे कोरोना कफ्र्यू के कारण शहरी क्षेत्र में शराब की दुकान बंद है। इसलिए संभवत: कच्ची शराब बनाने वालों ने इस आपदा को अवसर में बदलने के लिए कच्ची शराब बनाने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे फेल हो गए।

नागदा में भी शराब की पेटियां पकड़ाई-नागदा स्थित चेतनपुरा में अवैध शराब बेचने की सूचना पर टीआई एससी शर्मा ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक युवक को पकडक़र उसके पास से देशी शराब की पांच पेटी बरामद की है। वहीं अन्य स्थान पर भी छापा मारा। पुलिस देर रात तक अवैध शराब बेचने वालों की धरपकड़ करती रही।

एक साल पहले हुए था झिंझरकांड, तब हुई थी एक दर्जन मौतें

सर्वविदित है 14-15 अप्रैल 2020 को खाराकुआं थाना क्षेत्र में झिंझरकांड हुआ था। स्प्रिट से बनी झिंझर की पोटली पीने से एक दर्जन लोगों की मौत हुई थी। प्रकरण में चार आरक्षक व पांच निगमकर्मी आरोपी बने थे, जिनमें से एक की जेल में मौत भी हुई है। मामले में एसपी सहित कई अधिकारियों पर गाज गिरने के बाद से ही पुलिस झिंझर को लेकर अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंगोरिया में हादसा: दीवार गिरने से मां की मौत, बेटी घायल

Sat Apr 17 , 2021
शादी की खुशियों में छाया मातम, मायके पक्ष ने लगाये आरोप उज्जैन, अग्निपथ। इंगोरिया से 10 किलोमीटर दूर गांव में शुक्रवार दोपहर शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया। दीवार गिरने से परिवार की बहू की मौत हो गई और उसकी ढाई वर्षीय बेटी घायल हो गई। मामले की […]