खेलते समय कुए में गिरी दो बालिकाओं की मौत

डूबा

माता-पिता समीप ही खेत पर काम कर रहे थे-पुलिस ने पहुँचकर शव बाहर निकलवाए

थांदला, अग्रिपथ। परवलिया के लालचंद फलिए में दो बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चियों के माता-पिता घर के समीप खेत में काम कर रहे थे। तभी खेलते-खेलते दोनों बच्चियां कुएं के पास पहुंच गई। अचानक ही पांव फिसल जाने से दोनों बालिकाएं कुएं में डूब गई। जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी देते हुए काकनवानी टीआई हीरूसिंह रावत व परवलिया चौकी प्रभारी सपना रावत ने बताया कि लालचंद फलिए निवासी सत्यप्रकाश मुणिया की दो बेटिया अर्तिफा (3 वर्ष) व अप्पूड़ी (5 वर्ष) घर पर खेल रही थी। सत्यप्रकाश व उनकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चियां कुएं में गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकनवानी भिजवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। दोनों बच्चियों को एक साथ खो देने से माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस स्टैंड से हाईवे चौपाटी तक रोड के दोनों तरफ की साइड उखड़ी, वाहन चालकों को हो रही है परेशानी

Fri Jul 8 , 2022
थांदला बदनावर नेशनल हाईवे सारंगी चौपाटी से बस स्टैंड तक रोड़ की साइड़ हो गई खराब पेटलावद, अग्निपथ। सारंगी बस स्टैंड से बदनावर थांदला हाईवे चौपाटी तक सडक़ निर्माण करीब 3 वर्ष पहले हुआ था लेकिन रोड बनने के बाद रोड की दोनों बाजू की साइड नहीं भरी गई थी […]