गंभीर नदी में डूबा गुजरात का श्रद्धालु, मौत

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। नई चौपहिया गाड़ी खरीदकर उज्जैन दर्शन के लिए आया गुजरात का एक श्रद्धालु गंभीर नदी में गहरे पानी में डूबकर जान गवां बैठा। यह शख्स बडऩगर रोड पर खड़ोतिया गांव में गंभीर नदी में हाथ-मुंह धोने के लिए गाड़ी से उतरा था।

यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे का है। गुजरात अहमदाबाद के बीबीपुरा इलाके में रहने वाला ईश्वरलाल पिता लक्ष्मण राजपूत उम्र 44 साल, अपने भाई और 4 दोस्तों के साथ मंगलवार सुबह उज्जैन में दर्शन के लिए पहुंचा था। ईश्वरलाल ने एक दिन पहले ही नई इको कार खरीदी थी। इसी कार से सभी 6 लोग उज्जैन आए, यहां महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के उपरांत सभी दोपहर में वापस अहमदाबाद जाने के लिए रवाना हो गए।

बडऩगर रोड पर खड़ोतिया गांव में ईश्वरलाल ने कार रूकवाई और नदी किनारे शौच के लिए गया, शौच जाने के बाद जब वह नदी में हाथ-पैर धोने उतरा तो गहरे पानी में चला गया। उसका भाई और दोस्त जब तक उसे बचाने की कोशिश कर पाते, तब तक ईश्वरलाल गहरे पानी में गुम हो गया। इंगोरिया पुलिस की टीम ने तैराको की मदद से उसका शव बाहर निकलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवित को मृत बताकर भूमि का गलत फौती नामांतरण करने पर पटवारी निलम्बित

Tue Mar 15 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर आशीष सिंह ने ग्राम उमरना तहसील खाचरौद में तत्कालीन समय में पदस्थ रही पटवारी श्रीमती वंदना राजपूत को गलत फौती नामांतरण करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन की अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय तराना नियत किया गया है। उल्लेखनीय है कि […]
निलंबित, suspend, निलंबन