गर्भगृह दर्शन में पुजारी-पुरोहितों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति बन रही बाधक

महाकालेश्वर मंदिर shikhar

हर दो मिनट में गर्भगृह में कर रहे प्रवेश, गणपति मंडपम से दर्शन करने वाले हो रहे परेशान

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह में 1500 की टिकट लेकर दर्शन करने वालों के बीच पुजारी पुरोहित प्रतिनिधि हर दो मिनट में गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं। जल चढ़ाने के नाम पर व्यवस्था में बाधा पैदा कर रहे हैं। इससे गणपति मंडपम से दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल की एक झलक भी सही तरह से नहीं मिल पा रही है। सुबह के समय गर्भगृह दर्शन के समय ही यह देखा जा रहा है।

हाल ही में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शाम के समय मंदिर का औचक निरीक्षण कर गर्भगृह में भीड़ और गणपति मंडपम से दर्शनार्थियों को सही तरह से दर्शन नहीं मिलने पर गर्भगृह निरीक्षक सहित चार लोगों का गौशाला तबादला कर दिया था। लेकिन सुबह के समय इससे भी ज्यादा खराब हालात बने हुए हैं। भोग आरती से पहले दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को तेजी से दर्शन करवाने के लिये अधिक संख्या में गर्भगृह में छोड़ दिया जाता है।

इसके साथ ही बीच बीच में पुजारी पुरोहितों के प्रतिनिधि भी एक हाथ में जल का लोटा लेकर गर्भगृह में प्रवेश करते रहते हैं। ऐसे में बड़ी अराजकता की स्थिति गर्भगृह में पैदा हो जाती है। पुजारी पुरोहित प्रतिनिधियों का समय निश्चित नहीं होने से सुबह के समय इनकी तादात सर्वाधिक रहती है।

पाटले पर दो पुजारियों की बैठक

दर्शन के दौरान दो पाटलों पर पुजारियों की बैठक रहती है। इनके पास ही पुजारी पुरोहितों के प्रतिनिधि भी गर्भगृह के दरवाजे से प्रवेश कर अंदर जाते हैं। साथ ही दर्शनार्थी भी प्रवेश करते हैं तो पीछे गणपति मंडपम से दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भगवान के शिवलिंग के दर्शन नहीं हो पाते। गर्भगृह का दरवाजा भी छोटा होने के कारण दर्शनार्थियों के प्रवेश के दौरान आधा शिवलिंंग ढंक जाता है। ऐसे में गणपति मंडपम से दर्शन करने वाले दर्शनार्थी आधा अधूरा दर्शन कर बाहर निकल जाते हैं।

भीमावत उप प्रशासक नियुक्त

कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कोठी महल की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री कृतिका भीमावत को स्वकार्य के साथ-साथ श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति में उप प्रशासक का दायित्व सौंपा है। इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जूना सोमवारिया के बदमाशों ने तोड़े थे मकान के ताले

Tue Feb 28 , 2023
नाबालिग के साथ एक गिरफ्तार, 3 की तलाश उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक चौक में मकान का ताला तोडक़र जूना सोमवारिया और पत्ती बाजार के बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने नाबालिग के साथ एक को गिर तार किया है। दोनों के तीन साथी फरार है, जिनकी तलाश की […]
Tala toda

Breaking News