गहने हड़पने के लिए बहू को प्रसाद में जहर देने वाला जेठ गिरफ्तार

उज्जैन,अग्निपथ। दहेज में आए गहने मांगने पर जेठ ने बहू को प्रसाद में जहर मिलाकर दे दिया। पीडि़त के बयान पर नीलगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राजेंद्र नगर निवाासी मनीषा पति शेषनारायण कुंडेलवाल (35)ने साथ मेें ही रहने वाले जेठ मुरली पिता पूनमचंद (50) को दहेज में मिले सोने के गहने रखने के लिए दिए थे। मुरली की पत्नी की कोरोना से मौत होने के बाद मनीषा मुरली से गहने मांग रही थी। नहीं देने पर दोनों में मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते 5 दिसंबर को घर में भैरु पूजा होने पर मुरली ने मनीषा को प्रसाद में जहर मिलाकर दे दिया।

हालात खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जहर से हालत बिगडऩे की पुष्टी होने के बाद मनीषा ने मुरली के खिलाफ बयान दिए। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि मनीषा की ठीक होने पर छूट्टी हो गई उसके बयान व जांच के बाद शुक्रवार को मामले में मुरली के खिलाफ केस दर्ज किया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवानिवृत्त प्रिंसिपल के मकान पर चोरों को धावा

Sat Dec 18 , 2021
परिवार नींद से जागा तो भागा बदमाश उज्जैन, अग्निपथ। कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर बदमाश ने सेवानिवृत्त प्रिंसिपल के मकान पर धावा बोल दिया। परिवार सोया हुआ था। आहट आने पर जागा तो बदमाश घर से निकलकर भागता दिखाई दिया। महाशक्तिनगर बैंक कालोनी में सेन्ट्रल विद्यालय से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल […]

Breaking News