गांव की बेटियां वैक्सीनेशन कार्य में बढ़-चढक़र ले रही हिस्सा

महिदपुर रोड, अग्निपथ। ग्राम कोयल के व्यास परिवार की बिटियां दीपिका व्यास नर्सिंग कॉलेज उज्जैन में ट्रेनिंग के दौरान कोरोना संक्रमण काल में अपनी सेवायें टीकाकरण के कार्य में देते हुए संभाग मुख्यालय उज्जैन पर पूरी तरह सुरक्षा तथा सजगता का ख्याल रखते हुए टीकाकरण के कार्य में अपने सहयोगियों के साथ जगह-जगह जाकर टीकाकरण तो कर ही रही है। साथ ही कोरोना योद्धा फ्रंटलाइन वर्कर में अपना सामाजिक फर्ज निभाते हुए स्वयं भी वैक्सीन लगवा चुकी है।

दीपिका व्यास के दादाजी रमेशचंद्र व्यास ग्राम पंचायत कोयल के पूर्व सरपंच तथा सेवा सहकारी संस्था के अध्यक्ष के अलावा औदिच्य ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी भी हैं। दीपिका के बड़े दादा जी स्व. रामचंद्र व्यास पटवारी भी अंचल में पटवारी साहब के नाम से काफी प्रतिष्ठित समाजसेवी की श्रेणी में होकर सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे। समाज सेवा की भावना के संस्कार व्यास परिवार में हमेशा से ही रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कायथा :  विद्युत कार्यालय राम भरोसे, दिन-रात हो रही बत्ती गुल से क्षेत्र के नागरिक परेशान

Sun May 30 , 2021
कायथा, अग्निपथ। कायथा बिजली कंपनी का कार्यालय इस समय राम भरोसे ही चल रहा है। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली गुल और मेंटेनेंस के अभाव में टूटते तार, फॉल्ट होती डीपी, जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर बिजली कंपनी के कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं और उनकी लापरवाही का […]