गुजरात से चुराई टवेरा पर लिखे नंबर, बेचने से पहले धराए दो चोर

एक माह पहले चोरी हुआ छोटा हाथी भी बरामद, दो की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। चार बदमाश वाहन चोरी कर नंबर बदलकर ठिकाने लगाते थे। देर रात महाकाल पुलिस ने दो आरोपियों को पकडक़र एक माह पहले चोरी एक छोटा हाथी वाहन और गुजरात से चुराई टवेरा बरामद की है। मामले में पुलिस को दो आरोपियों की तलाश है।

गधापुलिया क्षेत्र से 21 जून को सद्दाम पटेल का लोडिंग वाहन छोटा हाथी चोरी हो गया था। मामले में पुलिस चोरों को तलाश रही थी। इसी बीच शनिवार रात टीआई मुनेंद्र गौतम को पता चला कि दो युवक चोरी हुआ छोटा हाथी चलाते दिखे है। सूचना पर एसआई जेएस डामौर,आरक्षक वीरसिंह, देवेंद्र पांडे ने भैरवगढ़ से तोपखाना निवासी आदिल पिता शकील (19) व शाजापुर पिपलिया के अशोक उर्फ मंगल पिता रतनलाल चौहान (27) को वाहन के साथ पकड़ा। दोनों ने कबूला कि वाहन बेचने जा रहे थे। उनकी निशानदेही से गुजरात से चुराई टवेरा भी मिली। टवेरा पर एमपी 13 बीए 4707 लिखी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने रविवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश कर अशोक को रिमांड पर ले लिया।

साथी पकड़ाते ही दो फरार

गिरफ्त में आए अशोक और आदिल ने कबूला कि वह काफी समय से वाहन चोरी कर बेच रहे है।उनके साथ बेगमबाग निवासी आकिब उर्फ बिट्टू और परवेज भी शामिल है। जानकारी पर पुलिस ने दोनों को खोजा। मालूम पड़ा साथियों के पकड़ाने का पता चलते ही दोनों भाग गए। पुलिस अब दोनों को सरगर्मी से तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फरार सटोरिए के मकान-ऑफिस पर चला बुलडोजर

Mon Jul 11 , 2022
स्टे खत्म होते ही रिकार्डशुदा का आशियाना भी जर्जर किया उज्जैन,अग्निपथ। दो सट्टा खाईवाल के खिलाफ सोमवार को नगर निगम व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की गई है। 10 हजार रुपए के फरार ईनामी आरोपी के ऑफिस व मकान पर बुलडोजर चला दिया। वहीं फ्रीगंज के रिकार्डशुदा सटोरिए के तीन […]
pamnani ka Makan toda 11 07 22 copy