गोयला बुजुर्ग में गणेश विजर्सन जुलूस पर पथराव

गांव में आतंक का माहौल बना, पुलिस ने संभाला मोर्चा

उज्जैन, अग्निपथ। गोयला बुजुर्ग गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। कुछ लोगों को चोंटे भी आई, झगड़े की वजह से गांव में आतंक का माहौल निर्मित हो गया। पथराव के बाद एक पक्ष के लोग थाने पर पहुंचे और यहां पथराव करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। गणेश प्रतिमा के विसर्जन जुलूस पर पथराव की यह घटना हुई है।

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में गोयला बुजुर्ग में गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गुजराती बलाई समाज से जुड़े कुछ लोग भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाल रहे थे। इस जुलूस में डीजे भी शामिल था। लोग नाचते-गाते हुए उत्सव मना रहे थे। विसर्जन जुलूस गांव में रहने वाले चौधरी परिवार के घर के सामने पहुंचा तो इस परिवार के सदस्यों ने घर के सामने तेज आवाज में डीजे बजाने पर आपत्ति ली और जुलूस आगे बढ़ाने को कहा।

इस पर जुलूस में शामिल लोगों और चौधरी परिवार के सदस्यों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामुली कहासुनी ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। घरों की छतों से जुलूस पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इस घटनाक्रम का एक लाईव वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विसर्जन जुलूस में शामिल ग्रामीणो ने पुलिस को बताया कि हम गांव में जुलूस निकाल रहे थे। एक ही समय पर गांव में दो जुलूस चल थे। इनमें दो डीजे गाड़ी शामिल थी। चौधरी परिवार के लोगो ने हमें गाड़ी आगे करने को कहा। उन्होंने कहा कि तुम यहां से जुलूस कैसे निकाल सकते हो। चौधरी परिवार के भंवरलाल, अर्जुन, शंकरलाल, नारायण, सोनू और जीवन चौधरी ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव मे डी.जे. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। भगवान गणेश जी की मूर्ति भी खंडित हो गई।

ग्रामीणो ने अनुसार विजर्सन जुलूस पर पथराव के दौरान जुलूस में शामिल आधा दर्जन से ज्यादा चोंटिल हुए है। पथराव के दौरान गांव में तनाव की स्थिति बन गई। विसर्जन जुलूस पर पथराव की सूचना मिलते ही भैरवगढ़ थाने से पुलिस बल भी गांव पहुँचा और मामले को नियंत्रण में किया। इस घटना के बाद देर रात ही बड़ी संख्या में गुजराती बलाई समाज के लोग भैरवगढ़ थाने पर जमा हो गए। ये लोग पथराव करने वालों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस ने देर रात में केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

9 अक्टूबर को महाकाल आ सकते हैं मोदी

Mon Sep 12 , 2022
महाकाल पथ, रुद्र सागर का लोकार्पण करेंगे, जून में चुनाव के कारण टला था दौरा उज्जैन, अग्निपथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में उज्जैन आएंगे। पीएम यहां महाकाल मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत पहले फेज में बनकर तैयार महाकाल पथ, रुद्र सागर […]