ग्राम टकवासा में हत्या: गाली देने पर इतना मारा की हो गई मौत

दो घटनाओं में 8 लोग घायल

पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया, 1 आरोपी फरार

उज्जैन, अग्निपथ। शराब के नशे में गाली दे रहे 2 बच्चों के पिता को पड़ोसियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है। एक की तलाश जारी है।

चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम टकवासा में रहने वाला ओमप्रकाश पिता राधेश्याम परमार बुधवार-गुरुवार रात शराब पीकर घर पहुंचा था। नशे में वह पड़ोसी मोहन बागरी और उसके परिवार को गालियां देने लगा। मोहन ने अपने पुत्र राहुल परिवार के सदस्य विक्रम और जगदीश के साथ मिलकर डंडे-लाठी से हमला कर दिया। चारों ने ओमप्रकाश को इतना पीटा कि वह बेसुध हो गया।

परिजनों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। डायल हडें्रड मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ उसे उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट में हत्या होना सामने आते ही पुलिस ने मृतक की पत्नी मायाबाई की शिकायत पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर रात में ही टकवासा पहुंचकर दबिश दी। घेराबंदी कर मोहन, राहुल और विक्रम को हिरासत में ले लिया गया। जगदीश गांव से भाग निकला था।

4 साल से चली आ रही रंजिश

टीआई जीवन भिंडोरे ने बताया कि मोहन बागरी और मृतक ओमप्रकाश के परिवार के चार साल से रंजीश चली आ रही थी। पूर्व में भी ओमप्रकाश पर जानलेवा हमला किया गया था। मृतक ने मकान लिया था उस दौरान पेड़ की एक डाल काटने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों परिवारों ने रंजीश हो गई थी। हिरासत में लिये गये तीनों हमलावरों को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टवेरा लेकर भागे कंजर माकड़ोन में धराए, 3 हिरासत में, पिस्टल बरामद

Thu Jan 20 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड से टवेरा लेकर भागे बदमाशों को माकडोन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 3 कंजरों को उज्जैन पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जिनके पास से पिस्टल बरामद हुई है। शंकरपुर पंचकुआ में रहने वाला दिलीप पिता जगदीश परमार के घर के बाहर खड़ी टवेरा क्रमांक एमपी […]

Breaking News