ग्राम पंचायत करवड़ में टीकाकरण का कार्य 100 प्रतिशत हुआ पूर्ण

पेटलावद, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम पंचायत करवड़ में शासन के निर्देशानुसार कोविड – 19 टीकाकरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। मतदाता सूची में दर्ज 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोनावायरस रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

सचिव गोपालदास वैरागी ने बताया कि टीकाकरण कार्य में जनप्रतिनिधि, सरपंच उपसरपंच , एवं पंचगण का भरपूर सहयोग रहा है। जिसके कारण ही हमारी ग्राम पंचायत में टीकाकरण का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हुआ है। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर व स्वास्थ्य कर्मी टीम को ग्राम पंचायत करवड़ द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात के नए सीएम बने भूपेंद्र पटेल, शपथ समारोह में 4 मुख्यमंत्रियों संग पहुंचे अमित शाह

Tue Sep 14 , 2021
अहमदाबाद। पहली बार विधायक बनने के बाद ही सीएम पद तक का सफर तय करने वाले भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। वह प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री होंगे। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें गुजराती भाषा में शपथ दिलाई। उन्होंने अकेले […]