ग्रेसिम के दो श्रमिक भोपाल में हुए सम्मानित

Nagda Grasim Shramik Samman

नागदा जं. निप्र।  मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा भोपाल के विलास रेसीडेंसी परिसर में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2019-2020 के लिए प्रदेश के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत 15 श्रमिकों को कार्य क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य संपादन के लिए उत्तम श्रमिक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये श्रमिकों में दो ग्रेसिम उद्योग की नागदा ईकाई के भी हैं।

श्रम साधना के साथ लेखन विधा में रचनात्मकता के लिए 10 श्रमिकों को श्रमिक साहित्य सम्मान से प्रदेश के श्रम मंत्री बृजेंद्रप्रताप सिंह एवं मंडल कल्याण आयुक्त वेद प्रकाश, सहायक कल्याण आयुक्त आरपी मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं सम्मान राशि के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रेसिम नागदा के श्रमिक अशोककुमार साहनी को उत्तम श्रमिक सम्मान एवं रविकिशन पारीक को श्रमिक साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कर्मचारियों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर ग्रेसिम इकाई प्रमुख एवं वरिष्ठ अध्यक्ष के. सुरेश, संयुक्त अध्यक्ष योगेंद्रसिंह रघुवंशी, उपाध्यक्ष सुधीरकुमार सिंह, सहायक उपाध्यक्ष विनोदकुमार मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए अन्य श्रमिकों को भी सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फायर एनओसी नहीं करवा सके पांच अस्पतालों के दफ्तर सील

Sat Nov 27 , 2021
देवास, अग्निपथ। सरकार और जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद अग्निशमन की व्यवस्था करने के साथ फायर एनओसी ने दे सकने वाले अस्पतालों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। शनिवार को शहर के पांच अस्पतालों के दफतर सील कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि भोपाल मेें अस्पताल के […]
Dewas hospital Seal 27112021

Breaking News