घर से 1 लाख रुपए लेकर निकला था, तीन दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश

नागदा। चार दिन पहले घर से एक लाख रुपए खरीदी के लिए लेकर निकले युवा कपड़ा कारोबारी की लाश मंगलवार को बिड़लाग्राम क्षेत्र में लटकी मिली। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक भारत कॉमर्स स्कूल के पास एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी होने की जानकारी मिली। मौके पर लाश के पास एक मोटरसाइकिल और बैग पड़ा मिला। मृतक कि शिनाख्त राहुल पटेल (24) निवासी ग्राम छोटा चिराेला के रूप में हुई। राहुल खाचरौद में कपड़े बेचने का कारोबार करता था। 31 अक्टूबर को की सुबह वह एक लाख रुपए लेकर इंदौर खऱीदी करने का कहकर घर से निकला था।

मौके से मिली मोटरसाइकल दूसरे की
मौके से मिली मोटरसाइकल

पुलिस के मुताबिक राहुल मुलतः बड़नगर तहसील के खरसौदकलां गांव का रहने वाला था। फिलहाल व अपने चिरोला में अपने मामा के यहां रहकर खाचरौद में व्यवसाय करता था। जिस जगह पर युवका फांसी पर लटका शव मिला, मिली मोटरसाइकिल पर प्रेस लिखा था। हालांकि पुलिस पड़ताल में पता चला कि बाइक पुलिस किसी अखबार बेचने वाले की है।

बैग से नहीं मिले एक लाख रुपए

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक के मामा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राहुल दुकान के सामान की खरीदी के लिए 31 अक्टूबर को एक लाख रुपए लेकर इंदौर के लिए निकला था। हालांकि उसके पास मिले बैग से उक्त रुपए नहीं मिले हैं। युवक ने रुपयों का क्या किया इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

इनका कहना

मृतक ने आत्महत्या की है या नहीं अभी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह खुदकुशी का मामला है या और कुछ।
– मनोज रत्नाकर, सीएसपी नागदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा पर मेहरबानी किसकी...?

Tue Nov 3 , 2020
शहर भर की सडक़ों को खोदकर जरा सी भी चिंता नहीं पालने वाली टाटा कंपनी पर आखिर किसकी मेहरबानी है। किन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मेहरबानी के चलते अभी तक टाटा पर किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि यह बात सर्वविदित है कि टाटा द्वारा अधिकांश […]

Breaking News