चर्चा: विधानसभा के गांधी को गुस्सा क्यों आया?

झाबुआ. बुधवार को सोसल मीडिया पर एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा हे। यह वीडियो तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा हे। वीडियो में किसी नल जल योजना का मामला बताया जा रहा हे। वीडियो में कुर्ता पायजामा पहने एक नेता नजर आ रहे हे। दैनिक अग्निपथ अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता किंतु सोसल मीडिया पर इसे थांदला विधान सभा का विधायक बताया जा रहा हे। विधायक को थांदला विधान सभा का गांधी कहा जाता है। वीडियो विधायक संभवत: योजना से जुड़े ठेकेदार अथवा उसके कोई कर्मचारी से चर्चा करते हुए आगे बड़ रहे हे।

अचानक विधायक पीछे पलट कर एक चप्पल उठाते हे और जिस सख्स से बात कर रहे होते उसे तीन चार चप्पल ठोक देते हे। इधर त्रिस्तरीय पंचायत की आचार सहीता लग चुकी है। नाम निर्देशन पत्रों का कार्य चल रहा हे। ऐसे में विधायक का यह कृत्य कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता हे।वीडियो सोसल मिडिया पर वायरल होते कमेंट पर चटखारे लिए जा रहे हे आखिर विधान सभा के गांधी को गुस्सा क्यों आया।

पंचायतों का परचम जो जीता वो सिकंदर

पंचायती राज चुनाव का आगाज होते ही नाम निर्देशन का कार्य हो चुका हे हालाकि गैर दलीय आधारित इस चुनाव में दोनो ही दलों का अप्रत्यक्ष हस्तक्षेप रहता है।ओर दोनो ही दलों के लिए इस चुनाव में हमेशा पेशो पेस की स्थिति रहती है दोनो ही दल हर संभव प्रयास करते हे की उनके समर्थित प्रत्याशी एकाधिक न हो फिर भी पंचायती राज की मलाई ही कुछ ऐसी हे की इसकी चाट सभी को रहती ही अत: आखरी समय तक भी प्रयास करने की बाद सामंजस्य स्थापित नही हो पाता तो भाजपा, कांग्रेस दोनो दल यही कहते जो जीता वो सिकंदर। चुकी भाजपा लगातार सत्ता में हे इसके समर्थित प्रत्याशियों में चुनाव लडने की होड़ सी लगी रहती हे।

निकाय चुनाव की कमर कस रहे युवा

स्थानीय निकाय चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव को ले कर कभी से कयास लगाए जा रहे थे जिले की एक नगर पालिका हे और चार नगर परिषद हे थांदला,पेटलावद में एसटी महिला तो राणापुर,मेघनगर एसटी के लिए आरक्षित हुई हे। चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चुका हे इसके साथ ही दावेदारों ने भी ताल ठोकना शुरू कर दिया।

बंटी एक बार फिर

थांदला नगर परिषद के लिए वर्तमान अध्यक्ष बंटी डामोर चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही विकास पुरुष साबित हुए हे। डामोर ने जिस तरह अपने बीते चुनाव में आजाद चौक में घोषणा की थी व चुनाव जीतने के बाद आजाद चौक में संकल्प पत्र होर्डिंग लगाया था जिसमे अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के फोटो थे अधिकांश पूरे हुए,जिनमे वार्ड 1,15,9 आदि में व्यवसायिक कैम्पलेक्स, केशव उद्यान के समीप सामुदायिक भवन बनने से पूर्व सीसी रोड निर्माण,नाली निर्माण वार्ड एक में पानी की टंकी के पास स्टोर रूम बनवाना,पुरानी नगर परिषद के पीछे सामुदायिक भवन का अतिरिक्त निर्माण,आदि को देखते हुए नगरवासी बंटी परिवार से ही भाजपा की ओर से अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम कोर्ट ने अग्रवाल ट्रस्ट को भंग किया

Wed Jun 1 , 2022
दोबारा चुनाव के लिए नायब तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया नागदा जंक्शन। एसडीएम कोर्ट में लगभग 6 माह से चल रहे अग्रवाल ट्रस्ट के मामले में बुधवार को कोर्ट ने ट्रस्ट को भंग करने के आदेश दिए। ट्रस्ट के चुनाव कराने के लिए नायब तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया गया […]