चाचा ने पुत्र के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला

चाकू

जमीन को लेकर हुआ विवाद, दो घायल, एक फरार

उज्जैन,अग्निपथ। ताजपुर में रविवार को जमीन को लेकर दो भाइयों के परिवार में चाकू चल गए। घटना में एक युवक की मौत होने और दो गंभीर घायल होने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंंची पंवासा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस एक फरार आरोपी को तलाश रही है।

कृष्णपाल
मृतक कृष्णपाल

मक्सीरोड स्थित ग्राम ताजपुर निवासी बहादूर पिता ईश्वरसिंह (50) का भाई रुपसिंह से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार शाम बहादुर अपने पुत्र कृष्णपाल (23)के साथ खेत जोत रहा था। इसी दौरान रुपसिंह अपने पुत्र मलखान के साथ वहा पहुंचा। खेत जोतने की बात पर विवाद होने पर दोनों पक्ष हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। घटना में रुपसिंह व मलखान ने कृष्णपाल को चाकू घोंपकर मार डाला और बहादुर को घायल का दिया। घटना में मलखान भी घायल हो गया। चाकूबाजी का पता चलते ही गांव में हडक़ंप मच गया।

दो भर्ती एक फरार

टीआई गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि घटना का पता चलते ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना में कृष्णपाल की मौत होने पर रुपसिंह व मलखान पर हत्या का केस दर्ज किया है। मलखान अस्पताल में भर्ती है,जबकि रुपसिंह फरार हो गया है। दूसरी और से बहादूर के खिलाफ भी जानलेवा हमले का प्रकरण कायम किया है, लेकिन घायल होने पर गिर तारी नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वमिंग पुल में डूबकर मौत के मामले में नपा इंजीनियर सहित पांच कर्मियों पर केस

Sun Jun 12 , 2022
फिलहाल सीएमओ बचे नागदा, अग्निपथ। मंगलवार को नगर पालिका के स्विमिंग पुल पर नहाने के दौरान हुई 16 वर्षिय युवक की मौत नपा कर्मचारीयों की लापरवाही की वजह से ही हुई थी इसकी पुष्टि रविवार को मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने कि है। शर्मा ने बताया की 7 जून […]