चार किलो गांजे के साथ युवक-युवती धराए

एक दिन की पुलिस रिमांड पर युवक

बेरछा, अग्निपथ। बुधवार देर रात को बेरछा पुलिस ने गांजा परिवहन करते हुए एक युवक को अपने साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

बेरछा पुलिस के अनुसार लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में गांजे का अवैध कारोबार करने वाले सक्रिय है। इस पर बुधवार रात 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर प्लेटिना बाइक से जा रहे युवक को अपने महिला साथी के साथ बेरछा-मक्सी मार्ग रुलकी तिराहे से घेराबंदी कर धरदबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास बेग में 4 किलो गांजा निकला जो उज्जैन से लेकर बेरछा की ओर आ रहा था। पुलिस के मामले में शुभम नामक युवक व उसकी महिला मित्र सुनीता पर पुलिस ने 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहाँ युवक को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला। जप्त की गई प्लेटिना बाईक व 4 किलो गाँजे की कीमत डेढ़ लाख आँकी जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रवि भंडारी, सब इंस्पेक्टर केशर राजपूत, प्रधान आरक्षक जीवन पांचाल, विकास तिवारी, आरक्षक धर्मेंद्र, सैनिक सुरेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

नशीले पदार्थों के विरूद्ध लगातार हो रही है कार्यवाही

बेरछा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नशे का कारोबार करने वालो पर लगातार कार्यवाही जारी है। थाना प्रभारी रवि भंडारी के द्वारा थाने की कमान संभालने के बाद यह पांचवीं बड़ी कार्यवाही है। इसके पहले 3 फऱवरी 21 को दो लाख रूपए कीमत का 20 किलो डोडा चूरा, 8 फऱवरी 21 को 26 लाख रूपए कीमत की 7 किलो अफीम, 21 जनवरी 22 को डेढ़ लाख रूपए कीमत की स्मैक जप्त की थी। भंडारी ने बताया कि नशे के कारोबार के विरूद्ध हमारा अभियान लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलता रहेगा किसी प्रकार से क्षेत्र में युवाओं के जीवन को बर्बाद करने वाले नशे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

द कश्मीर फाइल्स बनी जन आन्दोलन…

Wed Mar 16 , 2022
फिल्म देखने उमड़ रही भारी भीड़, टॉकीज में बढ़ाए शो देवास, अग्निपथ। देशभर के साथ साथ देवास में भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक जनआन्दोलन बनकर उभर रही है। वर्ष 1990 में आतंकवादियों, अलगाववादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर किये गये अत्याचार, नरसंहार को दर्शाती विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म को देखने […]
Dewas kashmir files darshak in talkies 16 03 22