चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार दोपहर को हेलावाड़ी क्षेत्र में एक मकान में हुए शार्ट सर्किट के बाद चार मकान आग की लपटों से घिर गये। आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

नगर निगम में वाहन चलाने वाले शाकिर हुसैन का हेलावाड़ी में मकान बना हुआ है। सुबह वह ड्युटी पर चले गये थे। परिवार भी घर पर नहीं था। इस दौरान दोपहर अचानक मकान से धुआं और लपटे उठने लगी। आसपास के लोगों कुछ समझ पाते आग पास में रहने वाले शब्बीर हुसैन, मुज्जफर और जाकिर के घरों तक जा पहुंची।

चार घरों को जलता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किये, लेकिन नाकाफी नजर आये। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड से 2 फायटर और 2 वाटर लॉरी मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता।

सकरी गलियों में बने थे मकान

आगजनी की सूचना पर 2 फायर फायटर मौके पहुंची थी, लेकिन गलियां सकरी होने की वजह से अंदर जाकर आग बुझाने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा गया। दमकल कर्मियों ने गली के बाहर से ल बे पाईप डाले और मकानों तक पहुंचे। इस दौरान दो घरों में रखा सामान पूरी तरह से जल चुका था। आगजनी की वजह शार्ट सर्किट होना बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानकर चलें, कोरोना की तीसरी लहर आ गई है -कलेक्टर

Mon Jan 10 , 2022
कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर न निकले, सभी एसडीएम आरआरटी सिस्टम दुरूस्त करें उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को बृहस्पति भवन के सभाकक्ष में इंसीडेंट कमांडर्स के साथ कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न अनुभागों के एसडीएम वीसी के माध्यम से […]

Breaking News