8 दिन की छुट्टी जा रहे आयुक्त, तबादले की तैयारी

उज्जैन। नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल 25 जून से 8 दिन की छुट्टी पर जा रहे है। नगर निगम में उनके छुट्टी पर जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं है। एक चर्चा यह भी है कि आयुक्त जब तक छुट्टी से वापस लौटेंगे, मैदान में कहीं और उनकी पोस्टिंग हो चुकी होगी। क्षितिज सिंघल निजी यात्रा के लिए छुट्टी पर जा रहे है। वे 2 जुलाई तक उज्जैन में नहीं रहेंगे। उन्हें मई 2020 में नगर निगम आयुक्त की कुर्सी मिली थी। नगर निगम से जुड़े सूत्र बताते है कि भोपाल स्तर पर आईएएस अधिकारियों की नए सिरे से पदस्थापना की कवायद चल रही है। क्षितिज सिंघल 2014 बैच के आईएएस है और अब शासन उन्हें मुख्यधारा की कोई जिम्मेदारी सौंप सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मंडल अध्यक्ष कर रहा था अवैध शराब का कारोबार; सायबर टीम ने साथी के साथ पकड़ा

Mon Jun 21 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। अवैध शराब कारोबार की सूचना मिलने पर रविवार देर रात सायबर टीम ने दबिश देकर हजारों रुपये की देशी-विदेशी शराब बरामद की है। अवैध कारोबार भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष कर रहा था। जिसे साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। नरवर थाना क्षेत्र के हरनावदा मार्ग पर […]