चार माह से अधुरा पड़ा सडक़ निर्माण प्रारम्भ, दोनो साइड बनने से अब होगी राह आसान

Jharda sadak nirman shuru 05 05 22

झारड़ा ( स्वस्तिक चौधरी), अग्निपथ। एक बार फिर दैनिक अग्निपथ की खबर का असर हुआ है। झारडा क्षेत्र के मकला फंटे से खेड़ा खजुरिया तक टू लेन सडक़ निर्माण का अधूरा काम फिर शुरू हो गया है।

शासन की योजनानुसार मकला फंटे से खेड़ाखजुरिया तक टूलेन सडक़ निर्माण किया जाना था। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता व ठेकेदार की लापरवाही के चलते सडक़ का काम बंद पड़ा था।
ठेकेदार ने एक साइड निर्माण कर कार्य अधूरा छोड़ दिया था। जिससे आए दिन इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीर हादसे का शिकार होकर चोटील हो रहे थे। साथ चार पहिया वाहन तथा काश्तकार को अधिक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था।

अग्निपथ में प्रकाशित खबर
अग्निपथ में प्रकाशित खबर के बाद जागा ठेकेदार।

30 अप्रैल को दैनिक अग्निपथ ने उक्त अधूरे पड़े सडक़ निर्माण को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। परिणाम स्वरूप ठेकेदार ने अपनी मशीनरी लगाकर सडक़ निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया। जिससे हमारे पाठको व राहगीरों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई। साथ ही उन्होंने दैनिक अग्निपथ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंतज़ार पर लगा विराम: युवा मोर्चा अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों की घोषणा

Thu May 5 , 2022
खबर पर नजरः नियुक्तियों में देरी पर अग्निपथ ने प्रकाशित की थी खबर बडऩगर (अजय राठौड़), अग्निपथ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहे लंबे इंतजार पर गुरुवार को विराम लग गया। करीब चार माह की प्रतीक्षा के बाद मण्डल अध्यक्ष पदों पर […]