1000 रुपये के लिए दोस्त ने ले ली जान, झारडा पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

उज्जैन. झारड़ा के कानाखेड़ी निवासी रमेश का कातिल उसका जिगरी दोस्त निकला। शराब के नशे में धुत उसके दोस्त मोहन ने महज एक हजार रुपए के लिए सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है।

बता दें कि रमेश पिता भैरूलाल का खून से लथपथ शव गांव के बाहर श्मशान के पास गुरुवार को मिला था। एक दिन पहले ही वह गुजरात से लौटा था। झारड़ा थाना टीआई अरविंद तांबे ने बताया कि बीते गुरुवार को रमेश सुबह नौ बजे घर से निकला था। वह गांव के ही अपने दोस्त मोहन के साथ श्मशान के पास बैठकर सुबह से ही शराब पी रहा था। नशे में धुत मोहन ने रमेश से एक हजार रुपए मांगे। बोला, थोड़े दिन में लौटा दूंगा। रमेश ने रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई, जिससे रमेश जमीन पर गिर गया। उसके गिरते ही मोहन ने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर से खून बहता देख मोहन भाग निकला। उसके शर्ट पर भी खून के छींटे लग गए थे। घबराकर उसने रास्ते में शर्ट फेंक दी। इसी शर्ट की पहचान कर पुलिस ने मोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में तो मोहन वारदात को अंजाम देने से इंकार करता रहा, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। टीआई ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपात बैठक:मुख्यमंत्री ने कहा- अपराधियों को दफन करना है; इनके खिलाफ दंड ही एक मात्र उपाय है

Sun Nov 29 , 2020
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल में आपात बैठक बुलाई। इसमें शिवराज ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में गुंडों बदमाशों और रसूखदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी से लेकर प्रमुख सचिव और भोपाल डीआईजी, नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर को तलब किया गया गया […]

Breaking News