चिंतामन में चैत्र महोत्सव शुरू नृत्य व तबला वादन प्रस्तुत

Chaitr mahotsav chintaman mandir ujjain 23 03 22

मंदिर समिति मना रही महोत्सव, प्रति बुधवार होगी प्रस्तुतियां

उज्जैन, अग्निपथ। प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में बुधवार को चैत्र मास की जत्रा के साथ ही चैत्र महोत्सव की शुरुआत भी हुई। प्रथम जत्रा के बुधवार की शाम शहर के कई ख्यात कलाकारों ने मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

चिंतामन गणेश मंदिर समिति के प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य विनोद यादव, चिंतामन मंदिर समिति के सदस्य आत्माराम पटेल गांधी, मंदिर के पुजारी शंकर गुरु, गणेश गुरु आदि ने भगवान गणेशजी का पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके पश्चात अभिषेक माथुर, रोशन चौधरी, निकुंज शर्मा, गिरिश सिसौदिया, समर्थ घाघरे, राकेश घाघरे आदि ने सामूहिक रूप से तबला वादन किया। दूसरी प्रस्तुति नृत्य की हुई जिसमें सिद्धा कला अकादमी की निर्देशिका श्रीमती ऋतु शर्मा के निर्देशन में नंदनी वाध्व, यशिका पांडे, कृतिका शर्मा, जितानशी जैन, वैभवी श्रीवास्तव, सृष्टि शर्मा, हर्षिता मुछाल, अवनी शर्मा, परी जैन व स्वरा पाठक ने समूह में आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी।

दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति की ओर से सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राहुल शर्मा, अजय शर्मा आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निधि दिलवा दो- खदान खुलवा दो- आर्डर करवा दो…!

Wed Mar 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ । प्रदेश के वित्त- वाणिज्यकर- योजना- आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा आज उज्जैन आये थे। जिले के प्रभारी मंत्री भी है। इसलिए भाजपा नगर व ग्रामीण के जिलाध्यक्ष भी मिलने पहुंचे। बंद कमरे में बैठक हुई। जिसका सार यह है कि … समर्पण निधि दिलवाने के निर्देश […]