चिमनगंज थाना सोमवार से नवीन भवन में

उज्जैन,अग्निपथ। चिमनगंज थाना नवीन भवन में स्थानांतरित करने की काफी समय से चल रही कवायद समाप्त होती दिख रही है। स्टाफ ने नए भवन में पूजा के बाद सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। तय है कि सोमवार से यहीं से थाना संचालित होगा।

आगर रोड बायपास स्थित हरिओम तौलकांटे चौराहा पर काफी समय पहले यातायात थाने के लिए भवन बनाया था। यहां थाना तो नहीं खुला, लेकिन उसे स्टोर बना दिया गया था। इधर चिमनगंज थाने के भवन की जर्जर हालत को देख उसे यातायात थाने में शिफ्ट करना तय किया था। काफी समय से चल रही मशक्कत के बाद तैयारी पूरी होने पर टीआई अजीत तिवारी ने नए भवन में पूजा कर दी। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी व्यवथा के बाद सोमवार से नए भवन में थाना संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक परमार सहित चार पर केस दर्ज, धरना देने पर कार्रवाई

Fri Apr 23 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ शुक्रवार को माधवनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में विधायक महेश परमार भी शामिल है। कार्रवाई कोरोना संक्रमितों की सुविधा के लिए टॉवर पर धरना देने के कारण की गई है। कांग्रेस विधायक महेश परमार, पूर्व पार्षद बीनू कुशवाह, चंद्रभानसिह […]