चैकिंग के दौरान साढ़े तीन लाख का गांजा जब्त, डिलीवरी देने से पहले धराएं तस्कर

5 तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

धार, अग्निपथ। सागौर पुलिस टीम ने कल रात्रि के समय चार पहिया वाहन से गांजे की बडी खेप जप्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिले के गंधवानी क्षेत्र के युवक गांजे की डिलीवरी देने के लिए सागौर क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बैरिकेडस लगाकर वाहन चैकिंग शुरु की। कुछ देर बाद उक्त मारुति वैन के अंदर बोरे में गांजा मिला, जिसे मौके पर जप्त करते हुए पुलिस टीम थाने पर लेकर गई।

शनिवार सुबह पंचनामा बनाकर पुलिस ने गांजा परिवहन करने को लेकर वाहन में सवार पांच युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने गांजे के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भी लैब में भेजा हैं, जिसकी जल्द ही रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त होगी। पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से मुख्य दो आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस को मंगलवार तक का रिमांड प्राप्त हुआ हैं, जिनसे पुलिस आगे की पूछताछ करेगी। साथ ही तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

5 तस्कर आरोपी को किया गिरफ्तार

दरअसल जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को गत दिनों आयोजित हुई अपराधों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए थे। जिसके बाद से ही जिले में सतत कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी उनि राजेंद्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि चार पहिया वाहन में कुछ लोग गांजे की डिलीवरी देने के लिए आ रहे है। सूचना के आधार पर टीमें बनाकर वाहन चेकिंग शुरु की गई।

छोटी सागौर क्षेत्र के कुम्हार भट्टा में मारुति ओमनी वैन क्रमांक एमपी-09 बीसी-1797 की तलाशी ली गई, इस दौरान वाहन के अंदर सफेद रंग की प्लास्टिक की दो बोरियों में गांजा रखा हुआ था। जिसे थाने पर लेकर गए, जहां पर गांजे का वजन करीब 15 किलोग्राम निकला, ऐसे में वाहन में सवार दिनेश पिता भारत, भेरुसिंह पिता टीकमसिंह, सोहन पिता भंगडा, कमलेश पिता मदन व शंकर पिता रघुनाथ को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

वाहन सहित अवैध मादक पदार्थ की कुल कीमत 3 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई सउनि ओमेंद्रसिंह भाटी, प्रआर ब्रजेशसिंह पंवार, रोशन गौड, आरक्षक पीयूष मालवीय, अकलेश यादव द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिट्ठूलाल जैन के नेत्र व देहदान

Sat Jan 28 , 2023
उज्जैन, अग्निपनथ। संसार में कुछ ऐसे लोग अवतरित होते हैं जो उत्पीडि़त मानवता के परिप्रेक्ष्य में जीवन भर समाज में अपना योगदान देते रहते अग्रणी हुआ करते हैं।यहां तक भी ठीक है पर मृत्युपरांत भी उनके परिवार जन उनके जीते जी किए गए संकल्प अनुसार उनके नेत्रों और पार्थिव देह […]

Breaking News