बगैर टेंडर मिले ही इवेंट कंपनी ने करवा दिया मांडू उत्सव

मंत्री उषा ठाकुर को भी गुमराह करने से नहीं चूके अधिकारी

धार, अग्निपथ। पांच दिवसीय मांडू उत्सव भले ही समाप्त हो गया हो किंतु इवेंट कंपनी से जुड़े विवाद समाप्त नहीं हो रहे है बल्कि इससे बड़ी सरकार की उदारता इस कंपनी के प्रति क्या होगी की मांडू उत्सव उस कंपनी ने संपादित कर दिया जिसको उसे करने के लिए ऑर्डर नही दिया गया था। 12 जनवरी तक भी उक्त टेंडर आनलाइन प्रक्रिया मे पूर्ण नहीं बताया जा रहा है। सरकार और विभाग इस इवेंट कंपनी पर कितनी मेहरबान है कि जो ऑनलाईन टेंडर हुए ये उसकी प्रकिया बगैर पूर्ण किए कंपनी को काम करने दिया गया।

म.प्र. पर्यटन जारी बोर्ड द्वारा मांडव उत्सव के लिए 6 दिसम्बर को ऑनलाईन टेंडर जारी किया था जिसकी 15 दिसम्बर को अंतिम तारीख निधारित की गई थी दो कंपनियो ने इस टेंडर में भाग लिया या ई फेक्टर और लल्लू जी एंड संस दोनों ने टेंडर भरा था। किंतु शर्तों के आधार पर बड़ी चतुराई से विभाग के आला अधिकारियों ने ई फेक्टर को लाभ पहुचाने के नियत से 50 प्रतिशत अंक प्रेजेंटेशन के लिए निर्धारित किए गए थे।

जिसमें यह अंक अधिकारियों द्वारा अपनी चहेती कंपनी को दिए जा सके और उन्होने यह पच्चास अंक अपनी चहेती ई फेक्टर इवेंट कंपनी को दिए। पहली बार सरकारी टेंडर मे देखने में आया है कि कोई सरकारी विभाग किसी कंपनी को 70 प्रतिशत राशि कार्य के पहले एडवांस देने का प्रावधान नही रखा जाता किंतु इवेंट कंपनी को जमकर लाभ पहुचाने के उद्देश्य से टेंडर में यह उदार शर्त भी रख दी ताकि चहेती इवेंट कंपनी को कार्य पूर्ण करने के पहले ही बड़ा अमाउंट मिल जाए।

यह अनोखी शर्त म.प्र. पर्यटन निगम ने रखने का दुसाहस किया अन्यथा कभी भी शासकीय स्तर पर ऐसी अनोखी शर्त नहीं रखी जाती लेकिन विभाग के कर्ताधर्ताओं को शासन के नियम से क्या लेना देना उन्हें तो अपनी चहेती ई फेक्टर को लाभ जो पहुचाना था। मांडू उत्सव का टेंडर भी कम विवादित नही रहा और जब मांडू उत्सव एक दिन पहले समाप्त हो गया है और अभी तक सिर्फ ऑनलाइन टेंडर की तकनीकि बीड ही खोली गई जबकी वित्तिय बीड अभी तक खोलने का कष्ट नही उठाया गया। और जब वित्तिय बिट नही खोली गई तो यह माना जाता है कि टेंडर कि प्रकिय पूर्ण नही हुई है। यानी कि बगैर टेंडर खोले ही कंपनी को काम दे दिया और जिस काम के लिए टेंडर खोला जाना था उस टेंडर को कार्य पूर्ण होने के बाद भी खोलने कि जहमत नही उठाई गई है।

70 फीसदी राशि कैसे दी…?

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब टेंडर प्रक्रिया ही नही पूरी अपनाई गई तो इवेंट कंपनी को 70 प्रतिशत राशि कैसे दे दी गई। इन अधिकरियो के मंसूबे कितने मजबुत है कि विभाग की मंत्री उषा ठाकुर को भी गुमराह करने से नही हिचके, उन्हे भी विभाग के इस भारीा आर्थिक अनियमितता की खबर नही लगने दी। जब उद्घाटन करने मंत्री आई तो वहा के लोगों ने कंपनी की हठधर्मिता और मांडू उत्सव की सार्थकता पर सवाल उठाए थे।

जिस पर मंत्री ने यहा तक पत्रकारों से चर्चा मे कहा था कि मैनें इवेंट कंपनी को डाट पिलाई है और वो यहा तक बोल गई थी कि छ: दिन पहले ही कंपनी को आर्डर मिला। इस लिए परेशानी आ रही है अगली बार हम टेंडर प्रक्रिया छ: महीने पहले कर देंगे। लेकिन मंत्री को यह भी नहीं मालूम है कि टेंडर प्रक्रिया ही पुरी नही अपनाई गई और विभाग ने अपनी चहेती कंपनी को काम दे दिया।

खास बता यह है कि 7 जनवरी को मंत्री ने कहा कि छ: दिन पहले ही ऑर्डर दिया यानी कि 1 जनवरी को ऑर्डर कंपनी को मिलना था लेकिन इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा की कंपनी को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी ऑर्डर नही देकर कार्य करवाकर आर्थिक लाभ से नवाज दिया गया।

पर्यटकों को होना पड़ा परेशान

करोड़ों रुपए खर्च कर मांडव उत्सव तो करवा दिया मगर उत्सव के अलावा गुमने आये पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा आने वाले लोगों को यहां महलों तक जाने में ठंड में भी पसीने छूट पहुंचाया क्योकि मांडू उत्सव की वजह से सडक़ मार्ग में परिवर्तन किया था जिसे पहली बार आने वाले पर्यटकों को परेशान होना पड़ा वही सागर जिले से गुमने आये पर्यटक को 2 घंटे तक इधर से उधर चक्कर लगना पढ़े।

कुछ खास नही था इस बार

मांडव उत्सव के नाम पर करोड़ों खर्च करने वाली इवेंट कंपनी इस बार कुछ खास नहीं कर पाई वही धार से घूमने गए अमन पटेल व उनके मित्रो ने बताया की नाही कोई अच्छा डेकोरेशन था इस बार ना ही कोई व्यवस्थाएं थी नई कोई खास एक्टिविटीज थी मैनेजमेंट कंपनी द्वारा पूरी की पूरी तरह पैसा खाया गया इस बार मांडव उत्सव बिल्कुल ही फ्लॉप रहा वही कल एयरबलून एक्टिविटी का मैनजेमेंट की पुरी तरह खराब रहा पर्यटक आसमान की ऊंचाइयों पर थे और एयर बलून रास्ता भटक गया मांडव से एयर बैलून में घूमने के लिए बैठे थे और वह एयर बलून ने धरमपुरी में जाकर उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लव जिहाद व बढ़ती अवैध गतिविधियों को लेकर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी

Fri Jan 13 , 2023
हिन्दू जागरण मंच ने प्रशासन को दी चेतावनी नागदा, अग्निपथ। नगर में चल रहे लव जेहाद व कुख्यात बदमाश द्वारा स्कूल परिसर में बार बालाओं के डांस के विरोध में हिंदु जागरण मंच द्वारा ज्ञापन के माध्यम से जनजागरण किया जा रहा था। ज्ञापन लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी समय […]

Breaking News