चोरी का खुलासा:उज्जैन में एक हफ्ते पहले हुई ढाई लाख की चोरी का खुलासा, पड़ोस में किराए पर रहने वाला निकला आरोपी

उज्जैन। छह दिन पहले हुई करीब ढाई लाख की चोरी का खुलासा बुधवार को महाकाल थाना पुलिस ने कर दिया। पड़ोस के मकान में रहने वाले किराएदार ने अपने दो साथियों के साथ चोरी की थी। पुलिस ने चोरी गए आभूषण व नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल रवाना कर दिया गया।

एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 फरवरी की रात महाकाल थाना क्षेत्र के कार्तिक चौक बाड़ी मोहल्ला निवासी रिजवान अपने भाई की बारात लेकर इंदौर गए थे। रात करीब ढाई बजे बारात से वापस आए तो देखा पहली मंजिल के कमरे की खिड़की खुली है। कमरे में सामान अस्त व्यस्त था। आलमारी खुली थी। उसकी लॉकर भी टूटा था। उसमें रखी नकदी करीब 50 हजार और सोने चांदी के जेवरात नदारद थे। दूसरे कमरे में रिजवान के चाचा शरीफ के कमरे में आलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखे गहने भी गायब थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर तफ्तीश शुरू की।

पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने की थी चोरी
एएसपी ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए टीआई अरविंद सिंह तोमर, एसआई गगन बादल, राजेंद्र जाधव, सालगराम चौहान व प्रवेश जाटव, आरक्षक संतोष राव, मनीष यादव, देवंद्र पांडेय गोपाल सोलंकी, मयूर सोनी, सुमित सोनाने और महिला सिपाही राधा परमार को लगाया गया था। करीब एक हफ्ते तक पुलिस ने मोहल्ले के संदिग्ध युवकों पर नजर रखी। ।

मोहल्ले के तीन युवक फैजल खन पिता गयूर खान, सोहेल उर्फ गोनी पिता कल्लू खान और शाहरुख उर्फ कल्लू पिता सलीम खान को पुलिस ने संदेह के आधार पर उठाया। कड़ाई से हुई पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी गए आभूषण और नकदी बरामद कर ली।

उधार के पैसे चुकाने थे, इसलिए चोरी की

आरोपी सोहेल ने पूछताछ में बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। उसने लोगों से काफी पैसे उधार लिया है। पड़ोस में रहने वाले रिजवान के भाई की बारात के बारे में उसे पहले से ही पता था। 26 फरवरी को बारात इंदौर गई। रात को रिजवान के चाचा शरीफ भी नहीं थे। मौका पाकर छत के रास्ते रिजवान के घर की छत पर गया। वहां खिड़की तोड़ी और अंदर दाखिल हो गया। साथ में उसके दो दोस्त फैजल और शाहरुख भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भिखारी निकला करोड़पति:2 साल से मंदिर के बाहर भीख मांगने वाले बुजुर्ग के नाम पर बंगला, प्लाट

Wed Mar 3 , 2021
परिवार ने कहा- नशा छोड़ दें तो हम साथ रखने को तैयार इंदौर। नशे की लत इंसान को कहां से कहां पहुंचा देती है। इसी का एक जीता-जागता उदाहरण हैं रमेश यादव। जो करोड़पति होने के बाद भी दो साल से भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहे हैं। रमेश केंद्र […]