चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन जगह की चोरी कबूली

झाबुआ, अग्निपथ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23-24 नवम्बर की दरमियानी रात्री में फरियादी विकास निवासी वागडिय़ा फलिया थांदला के घर में अज्ञात बदमाश 20,000 रुपये चुराकर ले गये थे। जिस पर थाना थांदला में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त चोरी की वारदातें होने पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं एसडीओपी को गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा मूखबीर मामुर करने के निर्देश दिये गये।

उक्त निर्देशों के पालन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। मूखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि संदेही दुलेसिंह, कालु एवं राजेश की गतिविधियां बहुत संदिग्ध है। ये रात-बेरात इधर-उधर घूमते एवं तफरी करते हुए देखे गये हैं। इनके बारे में ओर जानकारी पूख्ता की गई। एक विश्वसनीय मूखबीर से यह सूचना मिली कि ये तीनों मिलकर चोरी की वारदाते करते है।

उक्त आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि तीनों आरोपी बदमाश होकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। जानकारी पुख्ता होने पर उक्त आरोपियों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा थांदला, मेघनगर एवं कालीदेवी में चोरी की वारदात को करना कबूल किया।

घटना का विवरण देते हुए बताया गया कि थाना मेघनगर, में 11-12 नवम्बर की दरमियानी रात्रि में फरियादी मानिया के घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा चांदी के जेवर किमती 30,700 रुपये के चुराकर ले गये थे।

\थाना थांदला, 23-24 नवम्बर की दरमियानी रात्रि में फरियादी विकास के घर में अज्ञात बदमाश 20,000 रुपये चुराकर ले गये थे। थाना कालीदेवी, जिला झाबुआ 1-2 सितम्बर की दरमियानी रात्रि में फरियादी नरसिंह पाल के घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा चांदी के जेवर चुराकर ले गये थे।

जप्त सामग्री का विवरण देते हुए बताया गया कि आरोपीगण से नगदी 18,000 रुपये, एक मोटर सायकिल क्रं.एमपी 09-जेएस-8962 को बरामद किया गया है। उक्त घटनाओं को अंजाम देने वाले में आरोपी दुलेसिंह पिता बहादुर भूरिया उम्र 44 वर्ष, निवासी नाहरपुरा, कालु पिता बबला भूरिया उम्र 19 वर्ष, निवासी तलावली डुंगरी, राजेश पिता विकला गोयल उम्र 20 वर्ष निवासी थांदला कालेज के सामनें थांदला
सराहनीय कार्य में योगदान देने वाले एवं संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में उपनिरीक्षक खेमसिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक एमएम तिवारी, प्रधान आरक्षक रेवसिंह, आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक 595 सत्येन्द्र 135 योगेश, 428 कुवंरसिंह का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन के तैराकों ने ऑल इंडिया फिनस्विमिंग फेडरेशन कप 2021 में जीते 8 मेडल

Mon Nov 29 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। चौथी ऑल इंडिया फिनस्विमिंग फेडरेशन कप 2021 में गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ स्विमिंग पूल पर 26 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की गई। जिसमें उज्जैन के तैराकों ने 8 मेडल जीते। देशभर के 84 क्लबों के खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें मध्यप्रदेश […]

Breaking News