छत्तीसगढः कोरोना होने पर झोलाछाप डॉक्टर से पूछकर पी ली दवा, परिवार के 8 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर 

बिलासपुर (एजेंसियां)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है तो 5 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर परिवार ने किसी झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर होम्योपैथिक दवा पी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दूसरे संभावित एंगल से भी जांच कर रही है।

घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। यहां कोरमी गांव में परिवार के सभी लोगों ने एल्कोहल युक्त होम्यैपैथिक दवा पी थी। इन्होंने होम्योपैथिक दवा ड्रोसेरा 30 पी थी। लेकिन कुछ देर बाद ही सबकी तबीयत बिगड़ने लगी और एक के बाद एक 8 लोगों की जान चली गई।

मृतकों में से 4 लोगों का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया था, इसलिए मामला संदेहास्पद भी हो गया है। 5 लोगों की हालत गंभीर है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बिलासपुर के सीएमओ ने बताया कि होम्योपैथिक दवा पीने से परिवार के 8 लोगों की मौत हुई तो 5 अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने होम्योपैथिक दवा ड्रोसेरा 30 (Drosera 30) पी थी, जिसमें 91 फीसदी एल्कोहल होता है। डॉक्टर फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल में चुनाव खत्म, हिंसा जारी:केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन की कार पर भीड़ का लाठी-डंडों से हमला, मंत्री बोले- ये तृणमूल के गुंडे थे

Thu May 6 , 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद से शुरू हुई सियासी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की कार पर गुरुवार को पश्चिमी मिदनापुर के पंचखुड़ी में भीड़ ने हमला बोल दिया। लोगों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला किया। इससे कार के शीशे […]