छात्रों से बड़ा ना पुलिस प्रशासन और ना ही सरकार -मेहता

4 दिन की चेतावनी के बाद बारिश में घेरा विश्वविद्यालय कुलपति ने छात्रों की सभी मांगे मानी, दो घंटे आंदोलन

उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विक्रम विश्व विद्यालय के अध्यक्ष राज मेहता ने सैकड़ों छात्रों के साथ बारिश के बीच सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर घेराव किया व विक्रम विश्वविद्यालय के शालिग्राम तोमर छात्रावास की फीस वृद्धि को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके पहले भी छात्रों ने आंदोलन कियाथा तथा विश्वविद्यालय प्रशासन को 4 दिनों में उचित निर्णय लेकर फीस कम करने की मांग की थी। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसे लेकर अध्यक्ष मेहता के साथ सैकड़ों छात्र पुन: विश्वविद्यालय पहुँचे और दो घंटों तक प्रदर्शन किया।

छात्रों के आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद कुलपति ने उनकी सारी माँगे मान ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री गौरव बैंडवाल ने बताया कि चेतावनी के 4 दिन पूर्ण होने के पश्चात निर्णय नहीं लिए जाने पर यह विरोध किया गया। सैकडों छात्रों ने विश्वविद्यालय का घेराव कर फीस वृद्धि में कटौती की मांग की। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर विश्वविद्यालय पहुंचे थे। कुलपति का घेराव जब प्रदर्शन किया गया तो कार्यकर्ताओं के सामने कुलपति को झुकना पड़ा एवं छात्रावास के बढ़ाए गए शुल्क को तुरंत घटाया गया एवं विद्यार्थी परिषद की अन्य सभी मांगें भी मान ली।

इस कटौती के निर्णय में 6500 रुपये का शुल्क प्रत्येक छात्र का कम किया गया जिससे कि सभी छात्रों को मिला लिया जाए तो विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 17 लाख रुपए की फीस माफ की गई है। इस अवसर पर विवि अध्यक्ष राज मेहता, कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे के बीच जमकर बहस भी हुई। विवि अध्यक्ष मेहता ने छात्रों के सामने कुलपति से कहा कहा कि ना तो हम छात्रों से बड़ा पुलिस प्रशाशन है और ना ही हमसे बड़ी सरकार है। हम लोग वैचारिक रूप से शांति प्रबोधन के साथ विश्वविद्यालय में अपने हक़ के लिए आंदोलन कर रहे है। हमारा फ़ायदा न उठाए। फीस कम करने के तुरंत आदेश निकाले जाए। इस पर कुलपति ने एक घंटे बाद ही माँगें स्वीकार कर ली। जिससे सभी छात्र खुश हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलखेड़ा: दो घंटे में साढ़े चार इंच बारिश, गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा

Mon Jul 18 , 2022
कुंडलिया डैम के खोले पांच गेट नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर व आसपास क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर स्थित नाले का पानी पुलिया पर आने से मंदिर पहुंच मार्ग बंद हो गया। नगर में स्थित ठाकुर मोहल्ले के नाले में […]