छायन गांव में 2 बच्चों के पिता की हत्या: हमलावर की भाभी बोली देवर ने तलवार से काटी गर्दन

गलत संबंधों होने की आशंका, आरोपी की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। 2 बच्चों के पिता को शुक्रवार देर रात एक युवक ने हमला कर मार डाला और मौके से भाग निकला। हमलावर युवक की भाभी ने पुलिस को सूचना दी कि देवर ने तलवार से गर्दन काट दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में शनिवार को उसके कई जगह दबिश दी है।

नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर ने बताया कि ग्राम छायन में शुक्रवार देर रात सुमेर पिता प्रहलादसिंह सिसौदिया (46) निवासी कोकलाखेड़ी की तलवार से गर्दन पर हमला कर हत्या करने की सूचना कृष्णाबाई प्रजापत ने दी थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो महिला ने बताया कि हत्या को उसके देवर विष्णु प्रजापत ने अंजाम दिया है। देवर किराने की दुकान चलता है।

रात को प्रहलाद पाऊच लेने पहुंचा था उसी दौरान उस पर हमला किया गया है। मृतक 2 बच्चों का पिता है। पुलिस ने घटनास्थल से शव को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर हमला कर भागे युवक की तलाश शुरू कर दी। शनिवार देर शाम तक 2 टीम उसकी तलाश में लगी हुई थी। वहीं मामले में महिला के बयान दर्ज किये गये है। जिसमें सामने कि उसके पति की कुछ सालों पहले मौत हो चुकी है। वह मृतक को पहचानती थी, जिसका उसके घर पर आना जाना था। वह उसके खेत पर काम के लिये भी जाती थी। देवर से बातचीत बंद है।

गिरफ्तारी के बाद खुलेगा राज

टीआई के अनुसार फिलहाल मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। विष्णु की गिरफ्तारी के बाद हत्या का राज सामने आ पायेगा। मामले की जांच लेनदेन के साथ अन्य बिंदुओं पर की जा रही है। मामला गलत संबंधों का भी हो सकता है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सुमेरसिंह सोयाबीन की दवा खरीदने गये थे, उन्हे समीप के गांव वालों ने घटना की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू में धमाका:एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में 5 मिनट के अंदर 2 ब्लास्ट, विस्फोट में ड्रोन इस्तेमाल का शक; वायुसेना के 2 जवान जख्मी

Sun Jun 27 , 2021
जम्मू । जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया के पास धमाका होने से एयरफोर्स के 2 जवानों को हल्की चोटें आई हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यहां 5 मिनट के अंतराल पर दो ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट परिसर की बिल्डिंग की छत पर और दूसरा नीचे हुआ। ANI के […]