छोटी कालीसिंध नदी लबालब, चुनरी अर्पित, तराना की पेयजल व्यवस्था सुधरेगी

तराना। गुरुवार शाम को तराना क्षेत्र में हुई अच्छी वर्षा के कारण छोटी काली सिंध नदी में पानी आ गया। इसी नदी से नगर की जलप्रदाय व्यवस्था चलती है। नदी में पानी आने पर नगर परिषद के सीएमओ ने कर्मचारियों के साथ नदी को चुनरी अर्पित की।

मालूम हो कि नगर में 4 या 5 दिन छोडक़र जल प्रदाय की व्यवस्था चल रही थी जो कि अब सुधार करते हुए 2 दिन छोडक़र नगर में जल प्रदाय करने की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाएगी।

नदी पर पहुंचकर नगर परिषद के उपयंत्री राहुल जैन के साथ गोलू दीक्षित, विकास नंदकिशोर खंडाल, इंदर सिंह, कैलाश चौधरी, रघुवीर सिंह, नीतीश आदि ने इंटेक वेल मोटर पंप का पूजन किया। इस अवसर पर नदी किनारे स्थित शिव मंदिर में जल अभिषेक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नायता समाज की अनूठी पहल: तीजे व चालीसवे की राशि विकास के लिए भेंट

Fri Jun 25 , 2021
रुनिजा(बडऩगर), अग्निपथ। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण समाज, परिवार एवं व्यक्ति के जीवन में कई परिवर्तन आ गए हैं। इस महामारी से कई लोगों ने अपनों को खोया है, तो कई लोगों ने इस संकट की घड़ी में समझदारी और सूझबूझ से काम लेकर एक नया इतिहास रचने का प्रयास […]