जबलपुर में हाई प्रोफाइल ठगी:गृहमंत्री के साथ फोटो दिखाई, NSA हटवाकर बेटों को बरी करवाने का वादा किया, BJP नेता पर 2 लाख ठगने का आरोप

मप्र जन कल्याण योजना का पदाधिकारी सोनू बचवानी।

  • पीड़ित व्यापारी ने तीन पेज की शिकायत बीजेपी नगर अध्यक्ष सहित संगठन के संभागीय महामंत्री से की, फिर पलट गया

बचवानी ने उन्हें अपने संबंध गृहमंत्री से होने का हवाला दिया और दोनों को बरी करवाने के बदले में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। हालांकि, मामले के तूल पकड़ते ही BJP में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सोनू बचवानी नाम के एक दूसरे व्यक्ति को ढूंढा गया, जिसने पत्र लिख कर सारा दोषारोपण अपने सिर ले लिया। मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें सोनू बचवानी व्यापारी को मनाते हुए सुने जा रहे हैं।

शिकायत के पहले पेज में ये लिखा।
शिकायत के पहले पेज में ये लिखा।

तीन पेज की शिकायत में ये लिखा था

आदर्श नगर ग्वारीघाट निवासी लालचंद दासानी ने तीन पेज की शिकायत बीजेपी नगर अध्यक्ष के नाम लिखी है। इसमें लिखा है कि उनकी भरतीपुर रोड पर दुकान है। दिसंबर में उनके बेटे अजीत की चने की कंपनी पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी। बाद में बेटे अजीत और अशोक के खिलाफ NSA की कार्रवाई कर दी गई। मेरा परिवार परेशान था। मेरे समाज के युवा नेता सिविल लाइंस निवासी सोनू बचवानी पिता किशोर बचवानी मुझसे मिले। उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से घरेलू संबंधों का हवाला दिया। बोले कि तुम्हारे बेटों को NSA से बचा लूंगा। दोनों बेटे 10 जनवरी तक जेल से बाहर होंगे।

शिकायत के दूसरे पेज में ये लिखा।
शिकायत के दूसरे पेज में ये लिखा।

सीएम और गृहमंत्री के साथ की फोटो दिखाई

लालचंद दासानी ने शिकायत में लिखा है कि सोनू बचवानी ने सीएम और गृहमंत्री के साथ की फोटो भी दिखाई। एनएसए हटवाने के चार लाख रुपए मांगे। बोले कि ये रकम गृहमंत्री को देनी पड़ेगी। इतनी रकम न जुटा पाने पर बोले कि तुम्हारे बेटे छह या आठ महीने जेल में सड़ जाएंगे। इसके बाद दासानी ने किसी तरह दो लाख रुपए की व्यवस्था कर सोनू बचवानी को दिए। काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बाचानी पैसे लेकर काम कराने की बात कह भोपाल चले गए। दासानी ने भोपाल में अपने रिश्तेदार ईश्वरदास को साथ जाने के लिए कहा। इस पर सोनू भड़क गए। बोला कि गृहमंत्री मुझसे अकेले मिलते हैं।

तीसरे पेज की शिकायत में ये लिखा।
तीसरे पेज की शिकायत में ये लिखा।

टालमटोल करते रहे बचवानी

पत्र में लालचंद दासानी ने कहा कि कुछ दिनों बाद सोनू बचवानी से संपर्क किया तो बाेले कि गृहमंत्री बाहर गए हैं। दिसंबर से जनवरी तक इसी तरह टालमटोल करते रहे। पैसे मांगे तो मेरे भाई राजेश के हाथों 50 हजार लौटा दिए। डेढ़ लाख नहीं लौटाया, बोले कि भोपाल आने-जाने में खर्च हो गया। पैसे वापस मांगने पर जोर दिया तो जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। 68 वर्षीय लालचंद दासानी ने बीजेपी नगर अध्यक्ष से पैसे वापस दिलवाने और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की थी। उसने एसपी को भी एक शिकायत दी है।

बचाव के लिए दूसरे राजेश उर्फ सोनू बचवानी से लिखवाया गया पत्र।
बचाव के लिए दूसरे राजेश उर्फ सोनू बचवानी से लिखवाया गया पत्र।

तूल पकड़ने के बाद दूसरा राजेश उर्फ सोनू बचवानी आया सामने

व्यापारी की शिकायत भाजपा के संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ तक पहुंची तो हंगामा मच गया। सबकी क्लास लगाई गई। सोनू बचवानी वर्तमान में मप्र जन कल्याण योजना के पदाधिकारी हैं। फिर संगठन मंत्री को राजेश उर्फ सोनू बचवानी के नाम से एक पत्र दिलवाया गया। इस पत्र में दावा किया गया कि उसकी सुप्रीम प्लास्टिक नाम से फर्म है। लालचंद दासानी से उसे 45 हजार लेने थे। उसने सोनू बचवानी को अपना रिश्तेदार बताकर एक लाख रुपए लिए थे। बाद में 55 हजार वापस कर दिए। सोनू बचवानी तो व्यापारी को जानते तक नहीं हैं।

एक ऑडियो भी वायरल

इस शिकायत पत्र के तूल देने के बाद सोनू बचवानी व्यापारी को कई जगह ले गए। वहां दबाव डालकर बोला गया कि वह अपनी शिकायत वापस ले रहे हैं। ऑडियों में व्यापारी से कहा जा रहा है कि एक बार विधायक जी से मिल लो। अंकल को ले जाओ। कम्प्रोमाइज किए हो ना। लल्लू भईया नहीं जा रहे हैं। पेपर में कुछ छप जाएगा तो उसकी…जाएगी। लल्लू के हमारे पर सौ अहसान है। मै किसी से बुराई लेना नहीं चाहता। पैसे की कोई बात नहीं करना।

एसपी से हुई इस शिकायत को बताया साजिश।
एसपी से हुई इस शिकायत को बताया साजिश।

मेरे खिलाफ साजिश
मप्र जन कल्याण योजना के पदाधिकारी सोनू बचवानी ने दावा किया कि वह व्यापारी को जानते तक नहीं। उनके खिलाफ साजिश हुई है। मैं इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगा। वहीं नगर भाजपा अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा कि लालचंद दसानी नाम से शिकायत मिली है। मामले में सोनू बचवानी से स्पष्टीकरण मांगा हूं। जिला संगठन मंत्री को भी मामले से अवगत कराया हूं।

कांग्रेस विधायक ने भाजपा को दलालों की पार्टी कहा

मप्र जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सोनू बचवानी कांड पर आगर-मालवा सीट से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा कि भाजपा दलालों की पार्टी है। तबादला-पोस्टिंग को लेकर बोली लगाई जाती है। व्यापारियों, अधिकारियों को ब्लैकमेल किया जाता है। वह एनएसयूआई छात्र के संगठन के नौकरी दो, डिग्री वापस लो कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचे थे।

स्रोतः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span style="color:red">भय्यू महाराज सुसाइड केस:</span>सेवादार बाेला - आयुषी ने महाराज की पहली पत्नी के फोटो घर से हटाए थे, जिससे हुआ था विवाद, आयुषी के मां-बाप ने घर खरीदने मांगे थे एक करोड़

Thu Feb 11 , 2021
इंदौर। भय्यू महाराज का एक और सेवादार शेखर शर्मा प्रतिपरीक्षण के दौरान पक्षद्रोही हो गया। उसने बयान में कहा कि घटना के बाद मेरे सामने किसी तरह की जब्ती नहीं की गई। कोई मोबाइल या अन्य दस्तावेज मेरे सामने जब्त नहीं किया गया। पुलिस के द्वारा जो पेपर दिखाए जा […]

Breaking News