जमीन विवाद में हत्या पीटकर वृद्ध की हत्या

खेत से गेहूं की फसल निकालने के दौरान भाई-भतीजों ने किया हमला

धार, अग्निपथ। जिले के तिरला थाना अंतर्गत ग्राम आहू के सिलौदी में जमीन विवाद में दो भाइयों में हुए विवाद में एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों ही पक्ष के कई लोग घायल हुए है।

पुलिस के अनुसार सिलोदी में गांव के ही विष्णु पिता तोलाराम पाटीदार और कैलाश पिता तोलाराम पाटीदार के बीच पुश्तेनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम कैलाश पाटीदार बेटे आलोक पाटीदार और बहू रानू पाटीदार के साथ खेत में हार्वेस्टर मशीन से गेहंू की फसल निकाल रहा था। इसी बीच विष्णु पाटीदार साथियों के साथ आया और जमीन को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढऩे के बाद विष्णु पाटीदार सहित अन्य साथियों ने कैलाश पाटीदार के परिवार पर हमला कर मारपीट शुरु कर दी।

मारपीट में कैलाश, आलोक और बहू रानू बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान कैलाश पाटीदार ने दम तोड़ दिया। मारपीट में विष्णु पाटीदार के परिवार के भी सदस्य घायल हुए। जिन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने आलोक पाटीदार की रिपोर्ट पर विष्णु पिता तोलाराम पाटीदार, मोहित पिता विष्णु पाटीदार, ममता पिता विष्णु पाटीदार, भगवान पिता तोलाराम पाटीदार, विक्रम पिता भगवान पाटीदार, जयेश पिता नागेश पाटीदार, घनश्याम पिता नारायण पाटीदार, गौतम पिता भैरुलाल पाटीदार, घनश्याम पिता कन्हैयालाल पाटीदार, लक्ष्मी पति भगवान पाटीदार, विजय पिता गिरधारी, राधेश्याम पिता सिताराम, कालु पर धार-302,147, 148, 294, 323 भादवि में प्रकरण दर्ज किया है।

साथ ही विष्णु पिता तोलाराम की रिपोर्ट पर कैलाश पिता तोलाराम, नितिन पिता कैलाश पाटीदार, रानुबाई पर 294, 323, 506 व 34 भादवि में केस दर्ज किया है। मृतक के शव का आहू के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जा रहा है जहां सुरक्षा की दॄष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

पूर्व में हो चुका है विवाद

कैलाश और विष्णु पाटीदार के बीच पारिवारिक जमीन विवाद करीब डेढ़ साल से चल रहा है। नवंबर में भी दोनों परिवार के बीच विवाद में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों ही परिवारों ने तिरला थाने में केस दर्ज करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीक्षा लेने के बाद सांसारिक घर पहुंची साध्वी सिद्धमपूर्णा 

Sun Mar 19 , 2023
परिवारजनों ने केसर-कुमकुम से करवाए पगलिया नलखेड़ा, अग्निपथ। भगवती दीक्षा लेकर नगर की बेटी से साध्वी सिद्धमपूर्णा श्रीजी बनने के बाद पहली बार पहुंची नवदीक्षित साध्वी सहित साध्वी मंडल की का परिजनों द्वारा भव्य अगवानी की गई। परिजनों ने केसर-कुमकुम से साध्वी सिद्धमपूर्णा जी के पगलिये करवाए। रविवार को प्रात: […]

Breaking News