जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आईईडी ब्लास्ट, तीन जवान घायल, स्कूल की इमारत के उड़े परखच्चे

श्रीनगर। आतंकवादियों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के शम्सीपोरा इलाके में नापाक हरकत की। इलाके के एक स्कूल में आतंकियों ने आईईडी प्लांट की थी। आईईडी ब्लास्ट होने से सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। साथ ही स्कूल की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। आमतौर पर यहीं सुरक्षाबलों की मौजूदगी होती है। 
विज्ञापन

 
घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उधर, बीते महीने सौरा में हुए आतंकी हमले में घायल नागरिक की मौत हो गई है। घायल का उपचार एसकेआईएमएस अस्पताल में चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन: किसानों को भड़काने में आ रहा इस शख्स का नाम, जानें कौन हैं दीप सिद्धू जिन्होंने फहराया लाल किले पर झंडा

Wed Jan 27 , 2021
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में अचानक हिंसा की घटनाएं आने लगी। दिल्ली की सड़कों पर  उग्र किसानों ने जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। किसानों का एक धड़ा इन हिंसक घटनाओं का विरोध कर रहा […]

Breaking News