जयसिंह पुरा में अंडर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी पर क्षेत्रीय लोगों ने मनाया जश्न

गणेश मंदिर में लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के जयसिंहपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाए जा रहे हैं अंडर ब्रिज निर्माण का बजट स्वीकृत होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने आंदोलन कर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को ज्ञापन दिया था। ब्रिज स्वीकृत होने पर शहर कांग्रेस के महामंत्री अशोक माली के नेतृत्व में गणेश जी को लड्डू चढ़ा कर खुशी का इजहार किया गया।

नगर निगम के वार्ड 34 में एक ब्रिज बनाए जाने का पूर्व में निर्णय लिया गया था। इस ब्रिज के बन जाने से जयसिंह पुरा का क्षेत्र शहर से पूरी तरह कट कर अलग हो जाता। इसको लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने चिंता व्यक्त करते हुए विरोध प्रकट किया था।

इस संबंध में आंदोलन कर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव को ज्ञापन देकर बड़े ब्रिज के बजाय रेलवे क्रॉसिंग के समीप से अंडर ब्रिज बनाए जाने की गुहार की थी। ताकि जयसिंहपुरा शहर से अलग थलग होंने से बच जाए। डॉ यादव ने हाल ही में मध्य प्रदेश के विधानसभा में बजट में ब्रिज के बजाय अंडर ब्रिज बनाए जाने की क्षेत्रीय लोगों की मांग को हरी झंडी दिला कर उनकी भावना का सम्मान किया। लोगो ने डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेसी कुनबा उलझा अपनो में, भाजपाई पिस रहे भाभर-डामर की राजनीतिक चक्की में

Wed Mar 10 , 2021
हारे को तिनके का सहारा, जीते को सब पहनाते सेहरा राजनीति में सब कुछ जायज है इस उक्ति से समझ आता है। कुछ समय बाद ही त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनाव होना है। अंचल में दोनों प्रमुख दलों से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं, नेताओं ने अपने स्तर से त्रि-स्तरीय चुनाव की रणनीति […]