जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है, उन्हें कोविड सेंटर में शिफ्ट करेंगे

गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराने की कवायद, बचे रेमडेसीविर इंजेक्शन भी सेंटर में लगेंगे

उज्जैन। कोविड अस्पतालों में सीरियस पेशेंटस के लिए बेड उपलब्ध कराने के लिए ऐसे भर्ती मरीज जिनको ऑक्सीजन नहीं लग रही है व एक या दो रेमडेसीविर के इंजेक्शन लग चुके हैं का डाउनशिफ्टिंग करते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ किए गए पीटीएस एवं प्रशांति गार्डन के कोविड केअर सेंटर में शिफ्ट किया जाए। इन पेशेंट्स को लगने वाले शेष रेमडेसीविर के इंजेक्शन प्राथमिकता के आधार पर इन्हीं केयर सेंटर में उपलब्ध करवाकर लगाए जाएं।

यह बात कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को बृहस्पति भवन में चरक, माधव नगर, आरडी गार्डी एवं अमलतास में अस्पतालों में कोविड का उपचार कर रहे चिकित्सा विशेषज्ञों की बैठक लेकर कही। कलेक्टर ने बैठक में मौजूद सभी चिकित्सकों को कहा है कोविड हॉस्पिटल से डाउनशिफ्ट होने वाले मरीजों की पीटीएस एवं प्रशांति गार्डन के कोविड केयर सेंटर में बेहतर देखभाल होगी वहां डॉक्टर्स की टीम लगाई गई है। किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।

कलेक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने आरआरटी टीम को डाउन शिफ्टिंग के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में शासकीय अस्पतालों एवं आरडी गार्डी में ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी । उन्होंने शासकीय चिकित्सालय में बाइपेप मशीन क्रय करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए हैं जिससे आईसीयू की संख्या भी बढ़ाई जा सके।

कलेक्टर ने कहां है कि चरक अस्पताल को भी माधव नगर चिकित्सालय के स्तर का अस्पताल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं । उन्होंने यह कार्यरत चिकित्सकों को बेहतर सेवाएं देने एवं बेहतर मानकों का पालन करने के लिए कहा है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर सुजानसिंह रावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में ऑक्सीजन संकट गहराया, AIIMS की इमरजेंसी में भी भर्ती बंद, कई अस्पताल कर रहे मरीजों की छुट्टी

Sat Apr 24 , 2021
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की इमरजेंसी में भी शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते नए मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। ऐसा ही नजारा कई और सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है। कई अस्पतालों में […]