जियो मार्ट के गोदाम से हुई लाखों की चोरी का खुलासा; सुपरवाइजर ने दोस्त से करवाई थी चोरी, दोनों रिमांड पर

बिना ताला टूटे वारदात होने पर हुई थी शंका, एसपी देंगे इनाम

उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा स्थित जियो मार्ट के गोदाम में दो दिन पहले हुई आठ लाख रुपए की चोरी सुपरवाइजर ने ही दोस्त से करवाई थी। नानाखेड़ा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को मामले का खुलासा कर दिया। मामले में पूछताछ के लिए उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

बसंत विहार स्थित जियो मार्ट के ग्रेब अब ग्रब सर्विस सेंटर की तिजोरी से करीब 8 लाख रुपए चोरी हो गए थे। 7 सितंबर को सामने आई इस घटना में टीआई ओपी अहिर को सुपरवाइजर सोनू पिता रमेशचंद्र व्यास निवासी पर शंका हुई थी। जांच के बाद उन्होंने सोनू से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। कबूला कि इंदौर स्थित गोविंद नगर निवासी दोस्त मनीष पिता रमेश रघुवंशी से उसी ने वारदात करवाई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर उनसे सात लाख, सत्तर हजार 523 रुपए बरामद कर लिए और पूछताछ के लिए गुरुवार शाम दोनों को शुक्रवार तक के लिए रिमांड पर ले लिया।

ऐसे किया पर्दाफाश

गोदाम के सुरक्षा गार्ड पंकज वर्मा से चोरी की सूचना मिलते ही टीआई अहिर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। जांच में पता चला कि चोरी बिना गोदाम व तिजोरी का ताला तोड़े हुई है। दोनों चाबी सुपरवाइज सोनू के पास रहती है। यह भी मालूम पड़ा था कि 6 सितंबर की शाम दुकान के सामने अज्ञात व्यक्ति के आते ही सीसी टीवी कैमरे बंद हो गए थे। नतीजतन सोनू से पूछताछ की तो वह टूट गया।

तंगी थी तो बनाई योजना

सोनू ने कबूला कोरोना काल में तंगी आ गई थी। वेतन से पूर्ति नहीं हो रही थी इस दौरान चार दिन मेें कंपनी के लाखों रुपए जमा होने पर नीयत बिगड़ गई और दोस्त से चोरी करवाने की योजना बनाई। चोरी के बाद चाबी वापस मिलने से शक नहीं होने की उम्मीद थी। इसलिए वारदात के बाद दोनों ने राशि भी बांट ली थी।

एसपी देंगे इनाम

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने पत्रकारवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि सनसनीखेज वारदात का 48 घंटे में पर्दाफाश करने में टीआई अहिर, एसआई वेदप्रकाश साहू, एएसआई सुनील गौड़, प्रधान आरक्षक भंवरलाल, अनिल आर्य आरक्षक पुष्पराज, राधेश्याम और कमल की सराहनीय भूमिका रही है। टीम को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किताबी ज्ञान ही साक्षरता नहीं, किसी के दर्द को समय पर समझने वाला भी साक्षर होता है : गुप्ता

Fri Sep 10 , 2021
नकद भीख एक अभिशाप विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ उज्जैन। मुझे अक्सर सड़क पर भीख मांगने वाले मिल जाते है। जब मैं उन्हें देखता है तो इतनी बुरी स्थिति में दिखते है कि उनको देखकर ही तरस आ जाता है। छोट-छोटे बच्चे पैरों में गिरकर खाने के लिए दो […]