जिला अस्पताल में सीटी स्केन की सुविधा रविवार से शुरू

सामान्य मरीजों की 653 रुपये में होगी जांच

उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल में आज से सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। बहुप्रतीक्षित सीटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और विधायक पारस जैन के आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद अनिल फिरोजिया करेंगे।

सुबह 9 बजे होने वाले शुभारंभ की तैयारी जिला अस्पताल प्रशासन ने पूरी कर ली है। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए आमंत्रण पत्र भी भेज दिया । जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सीटी स्कैन सेंटर बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। सीटी स्कैन फैसिलिटी आयुष्मान कार्ड धारकों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन दूसरे मरीजों को इस फैसिलिटी के 653 रुपए चुकाने पड़ेंगे। सीटी स्कैन सेंटर जिला अस्पताल की कैंटीन के पास बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।

कोरोना काल में जमकर लूटा

कोरोना का हाल में तो इन निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों ने मरीजों को जमकर लूटना शुरू कर दिया था और इसका शुल्क लगभग 5 हजार रुपए कर दिया गया था। लेकिन काफी समय बाद कलेक्टर आशीषसिंह ने इस पर संज्ञान लेकर इसका मिनिमम शुल्क 3 हजार रुपए के लगभग निर्धारित कर दिया था। जिसके चलते काफी हद तक इनकी लूटपाट पर लगाम लग गई थी। इसके बावजूद गरीब मरीज सीटी स्कैन का शुल्क वहन नहीं कर पा रहा था।

25-30 लाख खर्च कर चुके

कुछ वर्ष पहले माधव नगर अस्पताल में रखी सीटी स्केन मशीन को शुरू करवाने में स्वास्थ्य विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर दिए थे, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई थी। इसको शुरू करवाने में तात्कालिन जनप्रतिनिधियों ने भी ऐड़ीचोटी का जोर लगा दिया था।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसे शुरू करवाने के लिए 25 से 30 लाख रुपए खर्च कर दिए थे, लेकिन बार बार इसके पार्ट्स खराब होने के चलते और इंजीनियरों को बेंगलुरू से बुलवाने के कारण काफी खर्च होने के कारण इस व्यवस्था को स्थगित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेन-देन को लेकर दो भाई भिड़े, क्रास केस दर्ज

Sat Nov 20 , 2021
मकान मरम्मत में लगाए रुपए का ब्याज मांगने पर हुआ विवाद उज्जैन,अग्निपथ। बहादुरगंज में शनिवार सुबह दो भाईयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में घायल छोटे भाई और उसकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद मकान मर मत में लगाए रुपए का ब्याज मांगने […]

Breaking News