जिला थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन में श्री जैन अध्यक्ष एवं डॉ. मेहता सचिव चुने गए

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जिला थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के चुनाव में एमपी स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन अध्यक्ष एवं सचिव विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ.आशीष मेहता चुने गए।

एसोसिएशन के चुनाव मध्य प्रदेश थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संदीप सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। उपाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय जूडो कराटे प्रशिक्षक श्री राजेंद्र राठौड़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री कमल त्रिवेदी, सह सचिव श्री स्वदेश शिशुलकर व कोषाध्यक्ष विनय जैन दाता चुने गए।

नवनिर्वाचित सचिव डॉ. आशीष मेहता ने बताया कि थाई बॉक्सिंग इंडियन मार्शल आर्ट एवं चाइनीज मार्शल आर्ट का कॉन्बिनेशन है। थाई बॉक्सिंग को 8 अंगों की कला अथवा 8 अंगों के विज्ञान के रूप में जाना जाता है। इसमें पंच (मुक्का), किक (पैर से हिट करना), कोहनी एवं घुटने से प्रहार किए जाते हैं। इस प्रकार इसमें संपर्क के 8 बिंदुओं का उपयोग किया जाता है बॉक्सिंग का यह प्रकार लगभग 1000 वर्ष से अधिक पुराना है हालांकि 400 वर्ष पूर्व थाईलैंड में इसके पाये-जाने के प्रमाण मिलते हैं।

थाई बॉक्सिंग का विकास थाईलैंड के राजा चुलालोंगकॉर्न (राम) के पांचवें शासनकाल के दौरान अपने चरम पर पहुंच गया। इस अवधि में थाई बॉक्सिंग को एक कला के रूप में विकसित किया गया। वर्तमान में भारत के 30 प्रांतों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में थाई बॉक्सिंग खेला जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बता पाए कितने कांग्रेस के सक्रिय सदस्य, सवाल करने पर भडक़े

Fri Jan 28 , 2022
कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान की जानकारी देने बुलाई थी पत्रकारवार्ता उज्जैन, अग्निपथ। शहर कांग्रेस कार्यालय में घर-घर चलो अभियान की जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। परन्तु प्रेस कांफ्रेंस में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी और अन्य कांग्रेस नेता यह नहीं बता पाए कि […]

Breaking News